Trump Zelenskyy Meeting: 'जंग रोकने के लिए पुतिन के साथ बातचीत को तैयार', ट्रंप के साथ हाई लेवल मीटिंग में बोले जेलेंस्की
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Aug 2025 11:49 PM
Donald Trump meets with Ukraines President Volodymyr Zelenskyy
Trump Zelenskyy Meeting: व्हाइट हाउस में यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाई लेवल मीटिंग सोमवार को भारतीय समय के अनुसार रात को हुई. जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के साथ जारी युद्ध को रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए राजी हो गए.
Trump Zelenskyy Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मीटिंग में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने संकेत दिया कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्रंप और पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार हैं. ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में यह मुलाकात पिछले हफ्ते अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद हुई है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति का हमारे साथ होना सम्मान की बात : ट्रंप
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यूक्रेन के राष्ट्रपति का हमारे साथ होना सम्मान की बात है. हमारे बीच काफी अच्छी चर्चाएं और बातचीत हुई हैं. कुछ समय पहले ही रूस के राष्ट्रपति के साथ हमारी अच्छी बैठक हुई थी. मुझे लगता है कि इस बैठक से कुछ न कुछ नतीजा निकल सकता है और आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है. हमारे साथ यूरोप के 7 बहुत शक्तिशाली नेता हैं और इस बैठक के तुरंत बाद हम उनसे मिलने वाले हैं.”
जेलेंस्की ने ट्रंप और उनकी पत्नी का दिया धन्यवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक में, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, “आमंत्रण के लिए और हत्या तथा इस युद्ध को रोकने के आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद. मैं आपकी पत्नी, संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला को भी धन्यवाद देता हूं, उन्होंने हमारे बच्चों के बारे में बात करने के लिए पुतिन को एक पत्र भेजा था और मेरी पत्नी ने भी आपकी पत्नी के लिए एक पत्र भेजा है… मैं सभी सहयोगियों, फ्रांस, यूरोपीय संघ, फिनलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी को भी हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं.”
शांति लंबे समय तक बनी रहे: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम यूक्रेन के साथ काम करेंगे, हम सबके साथ काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अगर शांति है, तो वह लंबे समय तक बनी रहे. हम दो साल की शांति की बात नहीं कर रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सब कुछ ठीक रहे. हमने रूस के साथ काम किया है, हम यूक्रेन के साथ काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह कारगर हो, मुझे लगता है कि अगर हम शांति स्थापित कर पाते हैं, तो यह कारगर होगी. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है.”
ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर फिर दिया बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “युद्ध (रूस-यूक्रेन) खत्म होने वाला है. मैं आपको नहीं बता सकता कि यह कब खत्म होगा, लेकिन यह युद्ध जरूर खत्म होगा. जेलेंस्की की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा, यह सज्जन इसे खत्म करना चाहते हैं और व्लादिमीर पुतिन भी इसे खत्म करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि पूरी दुनिया इससे थक चुकी है. हम इसे खत्म करवाएंगे. मैंने 6 युद्ध खत्म किए हैं. जिसमें एक भारत-पाकिस्तान है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस युद्ध को खत्म कर देंगे.”
ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: पुतिन की नजर यूक्रेन के ‘दिल’ डोनबास पर, क्या है इस क्षेत्र की खासियत?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










