ट्रंप बोले – दुनिया कोरोना वायरस की एक अदृश्य सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने का भरोसा जताते हुए कहा कि विश्व कोविड-19 की एक अदृश्य सेना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. इस बीमारी को अपने ट्वीट में ट्रंप ने चीनी वायरस कहा.
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने का भरोसा जताते हुए कहा कि विश्व कोविड-19 की एक अदृश्य सेना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. इस बीमारी को अपने ट्वीट में ट्रंप ने चीनी वायरस कहा.
ट्रंप ने कहा कि देश इस वायरस से खिलाफ लड़ाई में हर उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल कर रहा है. अमेरिका में इस वायरस से अभी तक 105 लोगों की जान जा चुकी है और विश्व में 7,000 से अधिक लोगों की मौत इससे हुई है. ट्रम्प ने ट्वीट किया, विश्व एक छुपे हुए दुश्मन के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, हमें इससे छुटकारा पाना होगा, हमें सही तरीके से और जल्दी यह युद्ध जीतना होगा.
उन्होंने कहा, हमें विमानन उद्योग की मदद करनी होगी. यह उनकी गलती नहीं है. इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा, हमें इस अदृश्य दुश्मन के खिलाफ लड़ना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन इस दुश्मन को मात देगा. वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस के संबंध में अपनी जिम्मेदारी से ध्यान हटाने के लिए दुष्प्रचार अभियान चला रहा है.
पोम्पिओ ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, यह आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है. अब समय वैश्विक महामारी को रोकने और उसके अमेरिकियों तथा विश्वभर में फैलने के खतरे को कम करने के लिए काम करने का है.
अमेरिका के वुहान में कोरोना वायरस फैलाने के चीन के आरोप पर उन्होंने कहा, यह दुष्प्रचार अभियान वह अपनी जिम्मेदारियों से ध्यान हटाने के लिए चला रहे हैं. इस बीच, ट्रम्प ने लोगों से घर में अपने समय का लुत्फ उठाने को कहा. ट्रम्प ने कहा, मैं बस यह कहूंगा कि आप घर में अपने समय का लुत्फ उठाएं. मैं बस यहीं कह सकता हूं कि अभी बस हमें इस समस्या से निपटना होगा और सामान्य जीवन को पटरी पर लाना होगा.
गौरतलब है दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को आठ हजार से अधिक पहुंच गई. आधिकारिक आंकडे के अनुसार विश्वभर में इस महामारी से 8,092 लोगों की मौत हो गई जिसमें सबसे अधिक यूरोप में 3,422 और एशिया में 3,384 मारे गये है. पिछले 24 घंटे में कुल 78,766 मामलों में से 684 और लोगों की मौत हो गई. यूरोप ऐसा महाद्वीप है जहां महामारी सबसे तेजी से फैल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










