Train Derail : एक के बाद एक पटरी से उतरीं 10 बोगियां, मची चीख पुकार, डरावना वीडियो आया सामने

train derail in Pakistan
Train Derail : पाकिस्तान से रेल हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, लाहौर के पास ट्रेन दुर्घटना में 30 यात्री घायल हो गए. इस्लामाबाद एक्सप्रेस लाहौर से रवाना होने के थोड़ी देर बाद पटरी से उतर गई, जिससे राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए.
Train Derail : पाकिस्तान के लाहौर के पास ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे कम से कम 30 यात्री घायल हो गए. अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई. पाकिस्तान रेलवे के अनुसार, लाहौर से रावलपिंडी जा रही इस्लामाबाद एक्सप्रेस शुक्रवार शाम लाहौर से करीब 50 किमी दूर शेखूपुरा के काला शाह काकू में पटरी से उतर गई. पाकिस्तान रेलवे ने शुक्रवार रात एक बयान जारी किया. इसमें बताया गया कि शेखूपुरा में ट्रेन की कम से कम 10 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे करीब 30 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कुछ यात्री अभी भी डिब्बों में फंसे हैं
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि कुछ यात्री अभी भी डिब्बों में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं. रेलवे ने बताया कि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है. साथ ही यह भी बताया कि ट्रेन की बोगियां लाहौर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद पटरी से उतरीं. रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी ने ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया. उन्होंने रेलवे के सीईओ व डिविजनल सुपरिटेंडेंट को मौके पर जाकर स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने मामले की जांच शुरू कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को भी कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










