ट्रंप की चीन को चेतावनी, 24 घंटे में फैसला लो, नहीं तो 50% टैरिफ के लिए हो जाओ तैयार
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Apr 2025 8:34 AM
Tariff war: अमेरिका ने चीन को 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. यह फैसला चीन द्वारा अमेरिका पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने के जवाब में लिया गया है. साथ ही, अमेरिका ने दुनिया भर के सभी देशों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिका पर कोई भी टैरिफ लगाता है, तो बुरा अंजाम झेलना होगा.
Tariff war: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अप्रैल को एक बड़ा एलान करते हुए चीन को चेतावनी दी. ट्रंप ने कहा कि यदि चीन द्वारा अमेरिका पर लगाया गया 34% टैरिफ हटाया नहीं गया, तो अमेरिका की तरफ से चीन पर लगाया गया टैरिफ शुल्क बढ़ा दिया जाएगा. ट्रंप का कहना है कि वह चीन पर 50% टैरिफ लगाएंगे, यदि जल्द से जल्द चीन अमेरिका पर लगाए टैरिफ को वापस नहीं लेता है. ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट डालकर दी.
ट्रंप ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि चीन बहुत पहले से ही अमेरिका पर बहुत ही ज्यादा टैरिफ लगाता आया है. इसलिए अब चीन द्वारा अमेरिका पर नया टैरिफ सहन नहीं किया जाएगा. यदि कोई भी देश अमेरिका को जवाब देने के लिए नया टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका उन देशों पर और भी अधिक टैरिफ लगाएगा. आगे उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चीन 8 अप्रैल के अंदर इस टैरिफ को वापस नहीं लेता है, तो 9 अप्रैल को अमेरिका 50 प्रतिशत टैरिफ चीन पर लगा देगा. इसके अलावा, चीन के साथ सभी प्रकार की बातचीत और बैठकों को भी बंद कर देगा.
चीन की प्रतिक्रिया आई सामने
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को अमेरिका पर आरोप लगाते हुए एक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका टैरिफ लगाकर सभी देशों पर दबाव बनाना चाहता है. अमेरिका बार-बार अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है. लिन जियान ने आगे यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ के कारण दुनिया भर के उद्योगों पर बुरा असर पड़ रहा है. वस्तुओं को बनने से लेकर उन्हें दुनिया भर में पहुंचने की प्रक्रिया इस नए टैरिफ के कारण बुरी तरह से प्रभावित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए