कोरियाई देशों में छिड़ेगी जंग! नार्थ कोरिया के 10 मिसाइल के जवाब में साउथ कोरिया ने दागी 3 मिसाइलें

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइल दागकर पूरे इलाके हिला दिया. इसके बाद दक्षिण कोरिया ने भी इसके जवाब में तीन मिसाइल दागकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

क्या रूस-यूक्रेन के बाद कोरियाई देशों में भी जंग छिड़ जाएगी. दोनों देश मिसाइलों शक्ति परीक्षण करने में जुटे हैं. दरअसल, उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी और पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइल फायर किया. नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल दागने से पूरे कोरियाई क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. नॉर्थ कोरिया के टेस्ट फायर के बाद साउथ कोरिया में सकते में आ गया तो वहीं जापान भी अलर्ट मोड पर आ गया है.

 दक्षिण कोरिया ने दागी तीन मिसाइलें: उधर, उत्तर कोरिया के मिसाइल दागने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी मिसाइल दागा है. साउथ कोरिया ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों के जवाब में हवा से सतह पर मार करने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है. दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, उसके लड़ाकू विमानों ने आज यानी बुधवार को पूर्वी सीमा के पास तीन मिसाइलें दागी.

उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइल दागीं-दक्षिण कोरिया: गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइल दागकर पूरे इलाके हिला दिया. दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि विभिन्न प्रकार की मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों की ओर दागी गईं, लेकिन उसने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है.

युद्धाभ्यास की आलोचना: बता दें, इससे पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की निंदा की थी. युद्धाभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि यह संभावित हमले का युद्धाभ्यास है. बता दें, दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर अमेरिका ने हाल ही में युद्धाभ्यास किया था. जिसमें 200 से अधिक युद्धक विमानों ने हिस्सा लिया था.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, अवंतीपोरा मुठभेड़ में मुख्तार अहमद भट समेत 3 आतंकी ढेर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola