Shootout In America: अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत, शोक में झुका राष्ट्रीय झंडा
Shootout In America: जब पुलिस डांस बॉलरूम के अंदर घुसी तो वहां का माहौल नारकीय था. 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. कई लोग घायल पड़े थे. वहीं अभी तक हत्यारे का पता नहीं चल सका है, वहीं पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस हथियार से घटना को अंजाम दिया गया था.
Shootout In America: एक बार फिर गोलीबारी से अमेरिका दहल गया, अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की जान चली गई और 10 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए. शनिवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में लूनर न्यू ईयर का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब देर रात एक बंदूकधारी शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 10 लोगों की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी गनमैन की तलाश में जुटी है. वहीं, एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कैलिफोर्निया गोलीबारी पीड़ितों के लिए अमेरिकी झंडे झुकाने का आदेश दिया है.
US President Joe Biden orders US flags lowered for California shooting victims, reports AFP News Agency https://t.co/ZsQPxFcH39
— ANI (@ANI) January 23, 2023
10 लोगों की मौके पर ही मौत: लूनर न्यू ईयर के जश्न में अंधाधुंध फायरिंग से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग में 10 लोग घायल हो गये है. बता दें, अमेरिका में सामूहिक हत्याकांड की यह पांचवीं घटना है. वहीं, घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी गनमैन की तलाश की जा रही है. वहीं, घटना के बाद लॉस एंजिलिस शेरिफ विभाग के कैप्टन एंड्रयू मेयर ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
दहशत से चीख-चिल्ला रहे थे लोग: पुलिस ने बताया की घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां अफरा-तफरी का माहौल था. लोग दहशत से चीख-चिल्ला रहे थे. लोग चिल्लाते हुए बाहर निकल रहे थे. जब पुलिस डांस बॉलरूम के अंदर घुसी तो वहां का माहौल नारकीय था. 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. कई लोग घायल पड़े थे. वहीं अभी तक हत्यारे का पता नहीं चल सका है, वहीं पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस हथियार से घटना को अंजाम दिया गया था.
पहले भी हो चुकी है अंधाधुंध फायरिंग: गौरतलब है कि अमेरिका में फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी अमेरिका में फायरिंग की घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है. बीते साल नवंबर में अमेरिका के वर्जीनिया स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर करीब 10 लोगों की जान ले ली. इससे पहले कोलोराडो स्थित एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. साल 2022 के अक्टूबर महीने में मेक्सिको के मैक्सिकन सिटी हॉल में भी अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. फायरिंग में मेयर समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










