ब्रिटेन के बाद अब रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन कोरोना पॉज़िटिव, देश में कोरोना से अबतक हजार से ज्यादा मौत, 1 लाख से ज्यादा संक्रमित
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 May 2020 1:55 AM
रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. न्यूज एजेंसी एफपी ने यह जानकारी दी है.
कोरोना महामारी के कहर से पूरी दुनिया कराह रही है. हर ओर हाहाकार मचा हुआ है. इसी बीच खबर है कि रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. न्यूज एजेंसी एफपी ने यह जानकारी दी है. इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद वे खुद को क्वारंटाइन कर लिए थे. लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था. हालांकि कुछ समय बाद उन्हें स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. फिलहाल वे स्वस्थ हैं.
आंद्रे बेलुसोव को कार्यकारी पीएम का प्रभार : इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री के पद के लिए चुने गए मिशाइल का कोविड-19 के लिए टेस्ट कराया गया था जो गुरुवार को पॉजिटिव आया. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलिवजन पर ब्रॉडकास्ट किये गये एक वीडियो में मिशाइल ने यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल पीएम पद से हट रहे हैं. उन्होंने आंद्रे बेलुसोव को कार्यकारी पीएम बनाये जाने की सलाह भी दी जिसे पुतिन ने मान लिया. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा है कि प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्तीन क्वारंटाइन में रहेंगे. उप प्रधान मंत्री आंद्रेई बेलौसोव अस्थायी रूप से मिशुस्टिन के कर्तव्यों का पालन करेंगे, लेकिन प्रधान मंत्री उनके संपर्क में रहेंगे.
रूस में कोरोना से 1000 से ज्यादा की मौत : रूस में कोरोना वायरस के 7 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं. रूस में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई. इस बीमारी के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है. रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है के कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की तादात 1 लाख पार कर गई है. वहीं, इस बीमारी से अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
रूस में लॉकडाउन 11 मई तक बढ़ा : इतना होने पर भी कोरोना के नए नए मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में अनुमान है कि देश में संक्रमित लोगों की संख्या और अधिक हो सकती है, क्योंकि हर किसी की जांच नहीं कराई जा रही है और कई मरीजों में इस रोग के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. वहीं, रूस के बड़े हिस्से में मार्च के अंत से ही लॉकडाउन है और लोगों को घरों पर रहने का आदेश दिया गया है. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लॉकडाउन को 11 मई तक बढ़ा दिया है.
दुनिया में कोरोना का कहर : बता दें कि दुनियाभर में अब तक 3,03,20,433 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें से 10,07,136 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. वहीं, 2,28,394 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










