Russia Ukraine War: देर रात अचानक दहल उठा यूक्रेन का पोल्टावा शहर, ड्रोन और मिसाइल से रूस का भीषण हमला, 5 लोगों की मौत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2025 8:41 PM
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच तीन सालों से ज्यादा समय से भयंकर युद्ध चल रहा है. रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा जमा लिया है. शनिवार को यूक्रेन के पोल्टावा शहर में रूस ने हमला किया. ड्रोन और मिसाइल हमले में पांच से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है.
Russia Ukraine War: यूक्रेन के पोल्टावा शहर पर रूस का कहर बरप रहा है. शनिवार को रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में पोल्टावा की इमारतें दहल उठी. हवाई हमले में एक पांच मंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा है. रूसी हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हमले मं कई और इमारतें भी छतिग्रस्त हुई है. पोल्टावा के कार्यवाहक गवर्नर वोलोदिमिर कोहुत ने हमले को लेकर कहा कि हमले में पांच मंजिला इमारत आंशिक रूप से ढह गयी है. यहां से करीब 21 लोगों को निकाला गया. राहत और बचाव जारी है.
रूस का जारी है हवाई हमला
रूस की ओर से यूक्रेन के खार्किव इलाके में भी हमला किया गया है. खार्किव में एक गिरे हुए ड्रोन के मलबे से 60 साल की एक महिला का शव निकाला गया है. खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि रूसी हमले में महिला की जान गई है. इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि “कल रात, रूस ने विभिन्न प्रकार के हथियारों- मिसाइल, हमलावर ड्रोन और हवाई बम का उपयोग करके हमारे शहरों को निशाना बनाया.”
पोक्रोव्स्क के और नजदीक पहुंची रूसी सेना- रूस का दावा
रूस और यूक्रेन के बीच तीन सालों से ज्यादा समय से भयंकर युद्ध चल रहा है. रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा जमा लिया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को रूस ने दावा किया कि उसकी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक और गांव पर कब्जा कर लिया है. रूस ने यह भी दावा किया है कि उसकी सेना अहम यूक्रेनी साजो-सामान केंद्र पोक्रोव्स्क के और नजदीक पहुंच गयी है. हालांकि इसका अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. बता दें, रूसी सेना काफी समय से पोक्रोव्स्क और पास के चासिव यार जैसे प्रमुख दोनेत्स्क गढ़ों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं.
कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, बड़ा सवाल
बीते तीन सालों से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि फिलहाल युद्ध रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. यूएन ने कहा है कि यद्ध में 10,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं. बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है.
Also Read:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










