Russia Ukraine War: 'बात करनी है तो मॉस्को आओ!' राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान, क्या रूस जाएंगे जेलेंस्की!
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Sep 2025 10:05 PM
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा है कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की मास्को आएंगे तो वह उनसे मिल सकते हैं. रूसी राष्ट्रपति फिलहाल चीन के दौरे पर हैं. इसी बीच उन्होंने कहा कि वो ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए हमेशा से तैयार हैं, लेकिन मुलाकात तभी सार्थक होगी जब दोनों पक्ष अच्छे से तैयारी कर लें, ताकी बैठक का कोई ठोस नतीजा निकले.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. इसी दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार (3 सितंबर) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर जेलेंस्की को बात करनी है तो वो मॉस्को आकर मुलाकात करें. पुतिन ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की मॉस्को आते हैं तो बात हो सकती है. इससे पहले कई बार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी प्रेसिडेंट से मुलाकात कर बात करने की पेशकश कर चुके हैं. हाल में ही रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी.
मुलाकात को लेकर पुतिन ने क्या कहा?
रूसी राष्ट्रपति फिलहाल चीन के दौरे पर हैं. इसी बीच उन्होंने कहा कि वो ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए हमेशा से तैयार हैं, लेकिन मुलाकात तभी सार्थक होगी जब दोनों पक्ष अच्छे से तैयारी कर लें, ताकी बैठक का कोई ठोस नतीजा निकले. क्योंकि, मुलाकात से पहले यह यह तय करना बहुत जरूरी है कि ऐसी मुलाकात का कोई फायदा निकले. रूस यूक्रेन के बीच बीते करीब 4 सालों से युद्ध जारी है. रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है. हालांकि अमेरिकी समेत यूरोप के अन्य देशों से मिल रही मदद की बदौलत यूक्रेन की सेना रूसी फौज से लोहा ले रही है.
रूस ने यूक्रेन पर 500 से अधिक ड्रोन और मिसाइल दागीं
बातचीत से इतर रूस और यूक्रेन में जोरदार जंग जारी है. मंगलवार रात भर रूस ने यूक्रेन हमला बोला. 500 से अधिक रूसी सेना के ड्रोन और दो दर्जन मिसाइलें यूक्रेन की ओर दागी गईं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले के मुख्य लक्ष्य नागरिक बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से ऊर्जा सुविधाएं थी. उन्होंने कहा कि रूस ऊर्जा सुविधाओं को सर्दी से पहले निशाना बनाकर अपने पड़ोसी को परेशान करने की आक्रामक नीति पर काम कर रहा है. यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि हमलों में मुख्य रूप से पश्चिमी और मध्य यूक्रेन को निशाना बनाया गया और कम से कम पांच लोग घायल हो गए.
रूसी सेना लगातार कर रही है जोरदार हमले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस यूक्रेन जंग रोकने के प्रयास में लगातार जुटे हैं. इसके बावजूद हाल के दिनों में रूसी हमले में काफी इजाफा हुआ है. नागरिक क्षेत्रों पर रूसी हवाई हमले तथा 1,000 किलोमीटर की अग्रिम पंक्ति में यूक्रेनी सुरक्षा को ध्वस्त करने के रूसी सेना के प्रयासों में कमी नहीं आई है. जेलेंस्की ने हालांकि ट्रंप के युद्ध विराम और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आमने-सामने शांति वार्ता के प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया है, लेकिन क्रेमलिन ने इस पर आपत्ति जताई है. हालांकि अगर दोनों नेता मिलते हैं और बातचीत सफल होती है, तो यह यूक्रेन-रूस के बीच लंबे समय से चले आ रही जंग रुक सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










