अपने पांचवें जन्मदिन पर महारानी के साथ वर्चुअल पार्टी करेंगी राजकुमारी शार्लोट

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की पुत्री राजकुमारी शार्लोट शनिवार को अपना पांचवां जन्मदिन मनाएंगी.
लंदन : ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की पुत्री राजकुमारी शार्लोट शनिवार को अपना पांचवां जन्मदिन मनाएंगी. इस अवसर पर शार्लोट के माता पिता ने वर्चुअल माध्यम से राजकुमारी का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है.
कोरोना वायरस फैलने के कारण लॉकडाउन की स्थिति में कैंब्रिज के ड्यूक और डचेस पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफॉक में स्थित एन्मर हॉल में एकांत वास में रह रहे हैं. शार्लोट के जन्मदिन के अवसर पर केक कटने और खेलने के अलावा परदादी महारानी एलिजाबेथ वीडियो कॉल भी करेंगी। राज सिंहासन के उत्तराधिकारी की कतार में शार्लोट चौथे नंबर पर हैं.
उनके माता पिता कोरोना वायरस महामारी के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपनी पुत्री का जन्मदिन खास तरीके से मनाना चाहते हैं. संडे एक्सप्रेस की खबर के अनुसार 94 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ अभी विंडसर कैसल में हैं और वह राजकुमारी शार्लोट के जन्मदिन में जूम के जरिये हिस्सा लेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










