'भारत घुसकर मार रहा है', रोया पाकिस्तान तो चीन ने कह दी ये बात
चीन ने पाकिस्तान के नागरिकों और आतंकवादियों की हत्याओं में भारत की संलिप्तता के पाक के आरोप का समर्थन किया है. जानें पाकिस्तान ने क्या कहा जिसपर चीन ने प्रतिक्रिया दी है.
आतंक को अपने देश में जगह देने वाले मुल्क पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. जी हां…पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में भारत घुसकर नागरिकों और आतंकवादियों को मार रहा है. पाकिस्तान की इस बात का चीन ने भी समर्थन किया है. चीन की ओर से कहा गया है कि इस्लामाबाद द्वारा किए गए दावे पर ध्यान देने की जरूरत है. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मानकों का विरोध करते हैं.
क्या कहा चीन ने
चीन ने पाकिस्तान के नागरिकों और आतंकवादियों की हत्याओं में भारत की संलिप्तता के पाक के आरोपों का समर्थन किया है. चीन ने कहा कि इस्लामाबाद द्वारा किए गए दावे पर ध्यान देने की जरूरत है. चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जो बात कही गई है उसके अनुसार, बीजिंग इस बात पर जोर देता है कि आतंकवाद मानवता का साझा दुश्मन है. चीन आतंकवाद के निपटारे पर दोहरे मानकों का विरोध करता है, जिससे किसी को लाभ नहीं होता है, बल्कि इसका उल्टा असर ही दिखता है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि चीन आतंकवाद से संयुक्त रूप से लड़ने के लिए अन्य देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने पर बल देता है.
पाकिस्तान की ओर से क्या किया गया दावा
आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया था कि उसके पास भारतीय एजेंटों और पिछले साल दो आतंकवादियों की हत्या के बीच संबंधों के प्रयाप्त सबूत मौजूद हैं. भारत ने पाकिस्तान पर इसके बाद निशाना साधा था और कहा था कि पाक आतंकवाद का केंद्र रहा है और जो बोएगा वही काटेगा.
Also Read: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को सिफर मामले में 10 साल की जेल
आपको बता दें कि कांधार का प्लेन हाईजैक हो या फिर मुंबई हमले का गुनहगार और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम हो…सबको पाकिस्तान ने अपने देश में शरण दे रखी है. पाकिस्तान आतंक का अड्डा बन चुका है. इसको लेकर भरत समय-समय पर अपनी चिंता व्यक्त करता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










