Pakistan News: पाकिस्तान पुलिस में हिंदू बना अफसर, जानें कौन हैं राजेंद्र मेघवार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Dec 2024 4:27 PM

विज्ञापन

Pakistan News, Social Media, X

Pakistan News: राजेंद्र मेघवार पाकिस्तान पुलिस के पहले हिंदू अधिकारी हैं. वो पाकिस्तान पुलिस में ASP के पद पर काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि पुलिस में रहते हुए वो अपने समुदाय के लोगों की समस्याओं का ज्यादा आसानी से हल निकाल सकते हैं.

विज्ञापन

Pakistan News: पाकिस्तान पुलिस का एक हिंदू अफसर इन दिनों खूब चर्चा में हैं. राजेंद्र मेघवार नाम के इस पाकिस्तान हिंदू को पुलिस सेवा में शामिल किया गया है. सबसे बड़ी बात की ये पहले हिंदू है, जो पाकिस्तान की पुलिस में अधिकारी बने हैं. हाल में ही उनकी नियुक्ति हुई है. राजेंद्र मेघवार पाकिस्तान पुलिस में बतौर ASP अपना कार्यभार संभाला है. इनकी नियुक्ति फैसलाबाद के गुलबर्ग इलाके में हुई है.

चर्चा का विषय बन गए हैं राजेंद्र मेघवार

पुलिस में अपनी नियुक्ति के साथ ही राजेंद्र मेघवार चर्चा का विषय बन गये हैं. मेघवार ने पाकिस्तान की सीएसएस परीक्षा पास करने के बाद पुलिस में शामिल हुए हैं. मेघवार ने इसी महीने यानी दिसंबर में कार्यभार संभाला है. पुलिस का हिस्सा बनने पर राजेंद्र मेघवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा.

पाकिस्तान पुलिस का पहला हिंदू अधिकारी

राजेंद्र मेघवार पाकिस्तान पुलिस के पहले हिंदू अधिकारी हैं. जब से पाकिस्तान पुलिस की स्थापना हुई है उसके बाद से एकमात्र हिंदू अधिकारी बनने वाले राजेंद्र मेघवार हैं. वहीं राजेंद्र का कहना है कि पुलिस में रहते हुए वो अपने समुदाय के लोगों की समस्या का ज्यादा आसानी से हल निकाल सकते हैं.

कौन हैं राजेंद्र मेघवार

राजेंद्र मेघवार पाकिस्तान पुलिस के पहले हिंदू अधिकारी हैं. अपनी लगन, लोगों के लिए कुछ करने की जिद के कारण उन्हें पुलिस में बड़ा ओहदा मिला है. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से होने के बाद भी उन्हें कठोर मेहनत के दम पर यह सफलता मिली है. मेघवार पाकिस्तान के सिंध स्थित ग्रामीण इलाके बदीन से ताल्लुक रखते हैं.

Also Read: One Nation One Election: चुनाव से ब्लैक मनी का हो जाएगा खात्मा, वन नेशन वन इलेक्शन से क्या–क्या बदलेगा?

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola