फील्ड मार्शल नहीं, सीधे 'किंग' बना देते, जेल से इमरान खान का आसिम मुनीर पर तंज

Published by : Neha Kumari Updated At : 23 May 2025 10:36 AM

विज्ञापन

Pakistan former pm imran khan and army general asim munir

Pakistan: पाकिस्तान के सेना जनरल आसिम मुनिर को हाल ही में फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिसे लेकर जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका कहना है कि मुनिर को फील्ड मार्शल का पद नहीं, बल्कि राजा का पद मिलना चाहिए क्योंकि देश में अभी जंगलराज चल रहा है.

विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के सेना जनरल आसिम मुनिर को भारत के हाल ही में हुए सैन्य तनाव में अहम भूमिका निभाने के लिए मंगलवार को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था. यह पद सेना में सर्वोच्च होता है. मुनिर इसे पाने वाले देश के दूसरे अधिकारी बन गए हैं. इस घोषणा के बाद 22 मई को जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने मुनिर को फील्ड मार्शल बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि सेना जनरल मुनिर को खुद को ‘फील्ड मार्शल’ की जगह नहीं देनी चाहिए थी, बल्कि उन्हें तो खुद को ‘राजा’ की उपाधि देना चाहिए था. क्योंकि पाकिस्तान में इस समय जंगल राज लागू है.

इमरान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

इमरान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, माशाअल्लाह, जनरल आसिम मुनिर को फील्ड मार्शल का पद दिया गया है. जबकि, साफ तौर पर उन्हें राजा का पद दिया जाना बेहतर होता. क्योंकि देश में अभी जंगल राज चल रहा है और जंगल में केवल एक राजा होता है.

‘जितना बड़ा चोर, उतना ही बड़ा पद’

आगे वह कहते हैं कि देश बाहरी खतरों, आतंकवाद में बढ़ोतरी और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. हमें एकजुट होना चाहिए. वे कहते हैं, मैंने पहले भी कभी भी अपने लिए कुछ नहीं मांगा था, न ही अब मांगूंगा. लेकिन मौजूदा हालात बयां करते हैं कि लोकतंत्र की असली अहमियत को खत्म किया जा रहा है. जब आप यह संदेश देते हैं कि चोर जितना बड़ा होगा, वह उतना ही ऊंचे पद पर होगा, तो आप साफ इंसाफ को दफना देते हैं.

यह भी पढ़े: Indus Water Treaty : तुम पानी रोकोगे, हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे, पाकिस्तान की भारत को धमकी, देखें Video

यह भी पढ़े: Covid-19 Returns: भारत में कोरोना की वापसी, गुजरात में 15 नये मामले सामने आए, जानें नया वैरिएंट कितना खतरनाक | Corona returns to India 15 new cases reported in Gujarat know how dangerous new variant

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola