पाकिस्तान चुनाव: जनता ने आतंकी हाफिज सईद को सिखाया सबक, PTI ने सबूत दिखाते हुए कहा- बेईमानी से जीते नवाज शरीफ

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तान चुनाव: जनता ने आतंकी हाफिज सईद को सिखाया सबक, PTI ने सबूत दिखाते हुए कहा- बेईमानी से जीते नवाज शरीफ

Pakistan’s former Prime Minister Nawaz Sharif, center, talks to members of media after casting his vote at a polling station for the country’s parliamentary elections, in Lahore, Pakistan, Thursday, Feb. 8, 2024. Pakistanis lined braved cold winter weather and the threat of violence to vote for a new parliament Thursday, a day after twin bombings claimed at least 30 lives in the worst election-related violence ahead of the contested elections. (AP/PTI)(AP02_08_2024_000133A)

पाकिस्तान चुनाव के परिणाम आने लगे हैं. आतंकी हाफिज सईद का बेटा चुनाव हार चुका है. इमरान खान की पार्टी PTI ने सबूत दिखाते हुए कहा है कि नवाज शरीफ बेईमानी से जीते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के परिणामों की घोषणा में देरी हो रही है जिसके बाद लगातार बयानबाजी का दौर जारी है. इमरान खान की पार्टी ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाया है. चुनाव के रिजल्ट में देरी के बीच पीटीआई समर्थक अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि देर रात आए चुनाव के शुरुआती रुझानों में इमरान समर्थक उम्मीदवार आगे चल रहे थे. इसके बाद पाकिस्तान में चुनाव आयोग ने नतीजे जारी करने में देरी की जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

बेईमानी से जीते नवाज शरीफ?

इस बीच खबर है कि पाकिस्तान चुनाव में वहां के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. उनकी पार्टी को शुरुआती रुझान में बढ़त नहीं मिली थी. उनके खिलाफ पीटीआई समर्थक यासमीन रशीद चुनावी मैदान में थीं. दोनों के बीच 55,981 वोटों का अंतर रहा. देर रात तक इस सीट से यासमीन लीड करतीं नजर आ रहीं थीं. शरीफ की जीत के बाद पीटीआई ने सवाल खड़े किये हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पार्टी ने लिखा कि कुल वैध मतों की संख्या डाले गए कुल मतों की संख्या से अधिक है. जनता का जनादेश चुराने के लिए नवाज शरीफ को खुद पर शर्म आनी चाहिए. इस पोस्ट के साथ पीटीआई ने एक पेपर की कटिंग शेयर की है जो चुनाव परिणाम को दर्शा रहा है.


Also Read: जेल में आतंकी हाफिज सईद, रिश्तेदार चुनावी मैदान में, ‘पाकिस्तान मरकाजी मुस्लिम लीग’ की आई प्रतिक्रिया

हारा आतंकी हाफिज सईद का बेटा

इस बीच आपको बता दें कि मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमलों के सरगना हाफिज सईद का नाम भी चुनाव के दौरान आया. आतंकी हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठनों का नया चेहरा माना जा रहा ‘पाकिस्तान मरकाजी मुस्लिम लीग’ नामक नया राजनीतिक दल चुनावी मैदान में इस बार नजर आया. हालांकि आतंक के इस चेहरे को जनता ने नकार दिया है. खबर आ रही है कि आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा लाहौर से चुनाव हार चुका है. मीडिया रिपोर्ट में खबरें आईं थीं कि पाकिस्तान के कई शहरों से नामांकित कुछ उम्मीदवार हाफिज सईद के रिश्तेदार हैं. या नहीं तो इनका पूर्व में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा या मिल्ली मुस्लिम लीग से संबंध रह चुका है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola