Pakistan Ballistic Missile : पाकिस्तान बैलिस्टिक मिसाइल दागने वाला था अमेरिका पर?

पाकिस्तान का बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम
Pakistan Ballistic Missile : पाकिस्तान का बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम अमेरिका के लिए खतरा साबित हो सकता है. व्हाइट हाउस का आया बड़ा बयान. जानें क्या कहा.
Pakistan Ballistic Missile : पाकिस्तान का बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम अमेरिका के लिए खतरा पैदा कर सकता है. इस बात की आशंका ‘व्हाइट हाउस’ की ओर से व्यक्त की गई है. ‘व्हाइट हाउस’ के एक टॉप ऑफिसर ने कहा कि पाकिस्तान मॉर्डन टेकनोलॉजी विकसित कर रहा है. इससे वह अमेरिका सहित दक्षिण एशिया के पार हमला करने में सक्षम हो जाएगा. एक प्रकार से यह बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम अमेरिका के लिए खतरा है.
‘व्हाइट हाउस’ के टॉप ऑफिसर की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में मदद के आरोप में सरकारी एयरोस्पेस एवं रक्षा एजेंसी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ समेत 4 पाकिस्तानी कंपनियों पर बुधवार को बैन लगाया है.
पाकिस्तान को लेकर अमेरिका क्यों हुआ सख्त?
प्रिंसिपल डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन फाइनर ने कहा, ‘‘ जो बाइडन प्रशासन ने लंबी दूरी की मिसाइल सिस्टम डेवलप करने से रोक लगाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं. पिछले साल के दौरान, हमने पाकिस्तान के बैलिस्टिक-मिसाइल प्रोग्राम को समर्थन देने वाली गैर-पाकिस्तानी कंपनियों के खिलाफ बैन लगाए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुरुवार को हमने पाकिस्तान की सरकारी कंपनी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ के खिलाफ बैन जारी किए हैं. इसके बारे में अमेरिका का मानना है कि यह पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को डेवलप करने और उसे तैयार करने में संलिप्त है. यह पहली बार है जब हमने पाकिस्तान के किसी सरकारी प्रोग्राम पर बैन लगाया है.’’
Read Also : US-China-Pakistan News: पाकिस्तान की समस्या पर क्यों दरियादिली दिखा रहा है चीन और अमेरिका
डिप्लोमेटिक सॉल्यूशन निकालेगा अमेरिका
अमेरिकी ‘थिंक-टैंक’ ‘कार्नेगी एंडॉमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ में फाइनर का मामले पर रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट कहें तो हम पाकिस्तान पर उसके लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाए रखेंगे. यही नहीं, हम अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए डिप्लोमेटिक सॉल्यूशन की तलाश भी जारी रखेंगे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










