Onion Price : भारत में दिवाली, बांग्लादेश का निकला दिवाला, प्याज 165 टका प्रति केजी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Oct 2024 10:43 AM

विज्ञापन

Onion Price hike news

Onion Price : भारत में दिवाली की वजह से बांग्लादेश में प्याज की कीमत आसमान पर पहुंच चुकी है. ढाका में प्याज 165 टका प्रति किलोग्राम बिक रहा है.

विज्ञापन

Onion Price : बांग्लादेश में आम चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं. प्याज तो लोगों की पहुंच से दूर ही होती जा रही है. जी हां…राजधानी ढाका के कई सब्जी बाजारों में स्थानीय किस्म के प्याज की खुदरा कीमतें बढ़ गईं हैं. इसकी अधिकतम कीमत 165 टका प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं. प्याज की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली रही है जिससे निम्न और निश्चित आय वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ चुकी है.

इस बीच, आयातित भारतीय प्याज 120-130 टका प्रति किलो बाजार में बिक रहा है. किराना व्यापारियों ने बताया कि पिछले 4-5 दिनों में स्थानीय मसाले की कीमत में 40-45 टका प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. व्यापारियों ने आयात लागत में वृद्धि और स्थानीय फसलों के घटते स्टॉक को कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बताया है.

क्यों बढ़ रही है प्याज की कीमत?

व्यापारियों के अनुसार, थोक विक्रेताओं को मांग के अनुसार स्थानीय किस्म के प्याज नहीं मिल रहे हैं, इसलिए कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. सीजन के अंत में किसानों के पास प्याज का स्टॉक कम है. नतीजतन, बाजार में स्थानीय प्याज की आपूर्ति कम हो गई है. साथ ही, बांग्लादेश में भारी बारिश के कारण नए प्याज की बुआई में देरी कीमत में बढ़ोतरी की एक वजह है.

भारत में दिवाली, बांग्लादेश में बढ़ी प्याज की कीमत

इस बीच, आयातित प्याज की कीमतों में भी कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. थोक विक्रेता और उपभोक्ता अचानक कीमतों में बढ़ोतरी से नाराज हैं. इससे उनके प्याज खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है. इस बीच, आयातकों ने बताया कि भारत में दिवाली के दौरान बाज़ार बंद होने से कीमतों पर अस्थायी रूप से असर पड़ा है. उन्हें उम्मीद है कि एक हफ़्ते के भीतर कीमतें स्थिर हो जाएंगी.

Read Also : Bangladesh News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला, काली मंदिर में चोरी की घटना पर भारत सरकार सख्त, दे डाली चेतावनी

इंदौर, नासिक से जाता है बांग्लादेश में प्याज

गत शनिवार को, 34 ट्रकों में 991 टन प्याज इंदौर, नासिक जैसे बाजार से भारत से बांग्लादेश पहुंची थी. नवंबर 2023 में, प्याज की कीमत ढाका में 150 टका प्रति किलोग्राम पहुंची थी. बांग्लादेश में सालाना 3.2 से 3.5 मिलियन टन प्याज की मांग है. देश में 2.7 से 3.0 मिलियन टन प्याज का उत्पादन होता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola