ePaper

अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर हमला करेगा उत्तर कोरिया ? किम जोंग उन की बहन ने कह दी ये बात

Updated at : 07 Mar 2023 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर हमला करेगा उत्तर कोरिया ? किम जोंग उन की बहन ने कह दी ये बात

Pyongyang: This photo provided on Aug. 14, 2022, by the North Korean government, Kim Yo Jong, sister of North Korean leader Kim Jong Un, delivers a speech during the national meeting against the coronavirus, in Pyongyang, North Korea, on Wednesday, Aug. 10, 2022, The influential sister of North Korean leader Kim Jong Un has warned the United States that it would face “a more fatal security crisis” as Washington pushes for U.N. condemnation of the North’s recent intercontinental ballistic missile test. AP/PTI Photo(AP11_22_2022_000230A)

अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सेनाएं इस महीने के अंत में अपने सबसे बड़े ‘फील्ड’ अभ्यास को भी फिर शुरू करने की तैयारी कर रही हैं. जानें उत्तर कोरिया ने क्या चेतावनी दी.

विज्ञापन

उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. इस बार अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया द्वारा अपने नियमित सैन्य अभ्यासों का विस्तार किये जाने के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने मंगलवार को चेतावनी दी कि उनका देश इन दोनों देशों के खिलाफ ‘‘शीघ्र एवं अत्यंत उग्र कदम’’ उठाएगा. इससे एक दिन पहले अमेरिका ने दक्षिण कोरियाई युद्धक विमानों के साथ संयुक्त अभ्यास के तहत कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बी-52 बमवर्षक विमान उड़ाया था.

अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सेनाएं इस महीने के अंत में अपने सबसे बड़े ‘फील्ड’ अभ्यास को भी फिर शुरू करने की तैयारी कर रही हैं. सरकारी मीडिया के अनुसार, किम यो जोंग ने एक बयान में कहा कि हमारी नजरें अमेरिकी बलों और कठपुतली की तरह काम करने वाली दक्षिण कोरियाई सेना द्वारा बेचैनी में उठाये जाने वाले सैन्य कदमों पर लगातार बनी हुई हैं और हम अपनी समझ के अनुसार किसी भी समय उचित, शीघ्र एवं अत्यंत उग्र कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Also Read: अमेरिका के साथ साउथ कोरिया के सैन्य अभ्यास पर आग बबूला हुआ उत्तर कोरिया, बैलिस्टिक मिसाइल दाग कर दी चेतावनी

उन्होंने यह नहीं बताया कि उत्तर कोरिया क्या कदम उठाएगा, लेकिन उनका देश अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के जवाब में आम तौर पर मिसाइल परीक्षण करता रहा है. उत्तर कोरिया दोनों देशों के सैन्य अभ्यासों को आक्रमण के पूर्वाभ्यास के रूप में देखता है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola