Nuclear War: युद्ध हुआ तो अमेरिका पर परमाणु हथियार चला देगा उत्तर कोरिया ? जानें किम जोंग उन ने क्या कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Sep 2022 1:41 PM
Nuclear War: उत्तर कोरिया 2017 के बाद पहली बार परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की तैयारी में जुट गया है. यदि आपको याद हो तो साल 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य विश्व नेताओं ने इस संबंध में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से बात की थी.
उत्तर कोरिया से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल उत्तर कोरियाई संसद के सदस्यों ने एक कानून पारित किया है जो उत्तर कोरिया की सेना को स्वचालित रूप से दुश्मन ताकतों के खिलाफ परमाणु हमले करने का अधिकार प्रदान करता है. स्टेट मीडिया की ओर से यह बात सामने आयी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया 2017 के बाद पहली बार परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की तैयारी में जुट गया है. यदि आपको याद हो तो साल 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य विश्व नेताओं ने इस संबंध में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से बात की थी लेकिन बात उस वक्त नहीं बनी. पूरी दुनिया के नेता किम जोंग को माने में असफल साबित हुए.
समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार, उत्तर की रबर-स्टैम्प संसद, सुप्रीम पीपुल्स असेंबली ने गुरुवार को 2013 के एक कानून के प्रतिस्थापन के रूप में कानून पारित करने का काम किया है. इस कानून के द्वारा पहली बार उत्तर कोरिया की परमाणु स्थिति को रेखांकित किया गया है. काननू परित कराते हुए तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि परमाणु हथियार नीति को कानून बनाने का काम किया गया है. यह इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि हमारे परमाणु हथियारों पर कोई सौदेबाजी न कर सके. उन्होंने कहा कि हम हथियार कभी भी सरेंडर नही करेंगे. यदि 100 साल का प्रतिबंध भी लग जाए तो हम इसके लिए तैयार हैं.
Also Read: किम जोंग उन के इस नए प्रयोग से अमेरिका डरा, सिर्फ डेढ़ घंटे में मिसाइल अटैक कर सकता है उत्तर कोरिया
उत्तर कोरियाई मीडिया की मानें तो, किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की संसद में भाषण देते हुए अमेरिका पर उत्तर कोरिया को कमजोर करने का बड़ा आरोप लगाया है. यदि आपको याद हो तो कुछ दिन पहले उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को धमकी दी थी. तानाशाह ने कहा था कि, यदि जरूरत पड़ी तो उत्तर कोरिया खुद की रक्षा करने के लिए अमेरिका पर परमाणु हथियार के इस्तेमाल करने से कभी भी पीछे नहीं हटेगा. इस बीच तानाशाह किम की टिप्पणियों ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव में घी का काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










