कानून की पकड़ में आये इमरान खान, जानें क्या है मामला और क्यों गिरफ्तार हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 May 2023 4:37 PM

विज्ञापन

सत्ता और सेना के खिलाफ बयानबाजी के अलावा कई मामलों के लिए पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने का असफल प्रयास कर रही थी. इमरान खान पर सबसे बड़ा मामला तोशखाना में जालसाजी का है. दरअसल, इमरान खान को उन्हें मिले सरकारी उपहारों की खरीद-फरोख्त को लेकर कटघरे में खड़ा किया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पाकिस्तान रेंजर्स ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से इमरान खान को अरेस्ट किया. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक मंगलवार को जब इमरान खान इस्लामाबाद हाई कोर्ट अपने बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए जा रहे थे, उसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब है कि इमरान खान की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब वो बड़ी बेबाकी से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर कई बड़े आरोप लगाए थे. दरअसल इमरान खान ने आरोप लगाया था कि फैसल उन्हें जान के मारने की कोशिश कर रहे हैं.  इसके अलावा इमरान खान पाकिस्तान की मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार पर भी लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं. इसके अलावा इमरान खान पर रिश्वतखोरी का भी मामला चल रहा है.

140 से ज्यादा मामले खान पर दर्ज: सत्ता और सेना के खिलाफ बयानबाजी के अलावा कई मामलों के लिए पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने का असफल प्रयास कर रही थी. इमरान खान पर सबसे बड़ा मामला तोशखाना में जालसाजी का है. दरअसल, इमरान खान को उन्हें मिले सरकारी उपहारों की खरीद-फरोख्त को लेकर कटघरे में खड़ा किया है. खान पर आरोप है कि इमरान ने कई सामानों को सस्ते दर पर खरीदकर उन्हें कई गुणा मुनाफे में बेच दिया.

गौरतलब है कि बीते साल अप्रैल महीने में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही इमरान खान पर संकट गहरा गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान के खिलाफ 140 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. उन पर अदालत की अवमानना का भी मामला दर्ज है. वहीं इससे पहले जब भी पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची है, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर जमा हो जाते थे. कई बार तो पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी.

रिश्वतखोरी के आरोप में अदालत पहुंचे थे इमरान: वहीं, इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर उनके वकील ने कहा कि इमरान खान को रेंजर्स ने उस वक्त गिरफ्तार किया है जब रिश्वतखोरी के आरोप में वह अदालत में पेश हुए थे. वहीं, पूर्व सूचना मंत्री और पीटीआई के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने कहा कि अदालत पर रेंजर्स का कब्जा है और वकीलों को यातना दी जा रही है. इधर, पीटीआई के एक और नेता अजहर मसवानी ने आरोप लगाया कि रेंजर्स ने अदालत के अंदर से खान का अपहरण कर लिया है. पार्टी के एक अन्य नेता ने ट्विटर पर वीडियो संदेश में कहा कि वे इमरान खान को प्रताड़ित कर रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola