Murder in US : बहस के बाद भारतीय मूल के नागरिक का सिर पत्नी और बेटे के सामने काटा

Updated:
विज्ञापन
Murder in US

हत्या की सांकेतिक तस्वीर

Murder in US : अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर कलम कर दिया गया. हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. जानें क्या है आखिर पूरा मामला?

विज्ञापन

Murder in US : अमेरिका के टेक्सास राज्य में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद 50 वर्षीय भारतीय मूल के होटल प्रबंधक का उसकी पत्नी और बेटे के सामने सिर कलम कर दिया गया. संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना बुधवार सुबह डलास के ‘डाउनटाउन सुइट्स’ होटल में हुई. डलास पुलिस विभाग के अनुसार, मूल रूप से कर्नाटक निवासी चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया की, उसके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के साथ खराब वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई.

सीसीटीवी फुटेज में क्या आ रहा है नजर

37 साल के कोबोस-मार्टिनेज ने कथित तौर पर उस समय आपा खो दिया, जब नागमल्लैया ने उससे सीधे बात करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति से उनके निर्देशों का अनुवाद करने को कहा. सीसीटीवी फुटेज में कोबोस-मार्टिनेज को एक चाकू निकालते और नागमल्लैया पर हमला करते हुए देखा गया है. इसके बाद पीड़ित होटल कार्यालय की ओर भागा, जहां उसकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा मौजूद थे, लेकिन संदिग्ध ने उनका पीछा किया और नागमल्लैया को उनकी पत्नी और बेटे द्वारा बचाए जाने के प्रयासों के बावजूद फिर हमला किया.

यह भी पढ़ें : Charlie Kirk Assassination : स्टूडेंट की तरह आया, चार्ली किर्क को मारी गोली, एफबीआई ने जारी की संदिग्ध की नई तस्वीर

आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास

कोबोस-मार्टिन का ह्यूस्टन में पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें वाहन चोरी और हमले के लिए गिरफ़्तारियां शामिल हैं. अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे बिना पैरोल के उम्रकैद या मौत की सजा सुनायी जा सकती है. दोस्तों और परिवार के बीच बॉब के नाम से मशहूर नागमल्लैया को उनके प्रियजनों ने श्रद्धांजलि दी. उनके मित्रों ने कहा, ‘‘यह अकल्पनीय त्रासदी है और बेहद दर्दनाक घटना है.’’ नागमल्लैया के मित्र, परिवार और स्थानीय भारतीय पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola