Charlie Kirk Assassination : स्टूडेंट की तरह आया, चार्ली किर्क को मारी गोली, एफबीआई ने जारी की संदिग्ध की नई तस्वीर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Sep 2025 7:43 AM
एफबीआई ने संदिग्ध व्यक्ति की नई तस्वीरें जारी कीं (Photo:X)
Charlie Kirk Assassination : एफबीआई ने यूटा वैली यूनिवर्सिटी में चार्ली किर्क की हत्या के मामले में संदिग्ध व्यक्ति की नई तस्वीरें जारी की हैं. उसने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की जानकारी उसकी ऑनलाइन पोर्टल पर शेयर करें. चार्ली किर्क की हत्या पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया.
Charlie Kirk Assassination : एफबीआई की ओर से यूटा वैली यूनिवर्सिटी में कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के मामले में संदिग्ध व्यक्ति की नई तस्वीरें जारी कीं और लोगों से मदद मांगी. एफबीआई ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि चार्ली किर्क की हत्या से जुड़े इस व्यक्ति की और तस्वीरें जारी की जा रही हैं. कृपया जो भी जानकारी या सुराग हों, उन्हें एफबीआई साल्ट लेक सिटी को भेजें.
चार्ली किर्क मशहूर पॉडकास्ट होस्ट और रेडियो कमेंटेटर थे
31 साल के चार्ली किर्क मशहूर पॉडकास्ट होस्ट और रेडियो कमेंटेटर थे.उनको उनकी “प्रूव मी रॉन्ग” कैंपस टूर के दौरान लगभग 3,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते समय गोली मार दी गई. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक व्यक्ति सीढ़ियों से छत पर चढ़कर हाई-पावर्ड राइफल से गोली चला रहा है. सवाल-जवाब सत्र में जब किर्क सामूहिक गोलीबारी पर बोल रहे थे, तभी उनकी गर्दन में गोली लगी और उनकी मौत हो गई.
The FBI continues to work alongside our law enforcement partners to seek justice in the murder of Charlie Kirk at Utah Valley University on September 10, 2025. We are releasing additional photos of a person of interest. Information about this developing investigation can be found… pic.twitter.com/woZacCxYgE
— FBI Salt Lake City (@FBISaltLakeCity) September 12, 2025
हमलावर छत से कूदकर भागा
हमलावर छत से कूदकर पास के इलाके में भाग गया. हथियार बरामद कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि शूटर की उम्र कॉलेज के छात्र जैसी लगती है. ऐसा हो सकता है कि वह भीड़ में आसानी से घुल-मिल गया हो. एफबीआई के स्पेशल एजेंट रॉबर्ट बॉल्स ने कहा, “जांच अभी जारी है. संदिग्ध को पकड़ने के लिए संघीय और राज्य एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं.’’ उन्होंने कहा, “चार्ली किर्क की हत्या के मामले में न्याय दिलाने के लिए एफबीआई लगातार कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम कर रही है.”
यह भी पढ़ें : Charlie Kirk: चार्ली किर्क को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करेंगे ट्रंप, हत्या से अमेरिका में कोहराम
घटनास्थल से क्या–क्या हुआ बरामद
जांचकर्ताओं ने चार्ली किर्क की हत्या के बाद घटनास्थल से हथेली के निशान, जूते के निशान और हाई-पावर्ड राइफल बरामद की है, लेकिन अभी तक न तो संदिग्ध की पहचान हो पाई है और न ही हत्या की वजह सामने आई है. ये सब सामान उस जंगल वाले रास्ते में मिला, जहां से शूटर यूटा वैली यूनिवर्सिटी से भागा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










