Modi Putin Viral Video: जब मोदी-पुतिन ने पाक पीएम को किया इग्नोर, वीडियो आया सामने, देखते रह गए शरीफ

मोदी पुतिन ने पाक पीएम को नजरअंदाज किया
Modi Putin Viral Video: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की मेजबानी की लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी महफील लुट ली. SCO समीट से इतर दोनों वैश्विक नेताओं को एक साथ कई मौकों पर बातचीत करते देखा गया. दोनों एक-दुसरे का हाथ पकड़कर हंसते हुए भी दिखाई दिए. एक पल तो ऐसा भी आया, जब दोनों बात करते जा रहे थे, उसी समय पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ किनारे खड़े दोनों को देखते नजर आए. मोदी और पुतिन ने शाहबाज की ओर पलटकर देखा तक नहीं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Modi Putin Viral Video: चीन के तियानजिन में 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आपस में गर्मजोशी से बातचीत करते हुए हॉल से गुजरते नजर आ रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोने में हाथ बांधे खड़े होकर उन्हें बस देखते रह जाते हैं. दोनों नेता शरीफ के सामने से निकल जाते हैं, लेकिन कोई अभिवादन नहीं करते. पूरी तरह से दोनों ने उन्हें इग्नोर कर दिया. यह नजारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ‘बेइज्जती’ या ‘अलग-थलग’ स्थिति के रूप में चर्चा का विषय बन गया है. यूजर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेइज्जती पर जमकर मजे ले रहे हैं.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की बेइज्जती पर मजे ले रहे लोग
मोदी-पुतिन ने जिस तरह से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को इग्नोर किया, सोशल मीडिया पर लोगों को मजे लेने का मौका मिल गया. एक यूजर ने लिखा, “बस शहबाज शरीफ के हाथ में एक कटोरा और होता तो तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट हो जाती.”
ये भी पढ़ें: SCO Summit 2025: दोस्ती हो तो ऐसी! गजब का दिखा याराना, दुनिया में मची खलबली
पुतिन ने मोदी को अपनी ‘लिमोजीन’ कार में दी लिफ्ट
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी ‘ऑरस लिमोजीन’ कार में लिफ्ट दी और दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय वार्ता स्थल तक साथ पहुंचे. रूस के राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन ‘वेस्तीएफएम’ की खबर के अनुसार, ‘‘पुतिन की ‘लिमोजीन’ से होटल पहुंचने के दौरान रास्ते में दोनों नेताओं के बीच बातचीत जारी रही. होटल में दोनों नेता अपनी अपनी टीम के सदस्यों के साथ एक दूसरे से मिलने वाले थे. हालांकि, होटल पहुंचने पर वे रूसी राष्ट्रपति की लिमोजीन से नहीं उतरे और 50 मिनट तक बातचीत करते रहे.’’ बाद में, ‘क्रेमलिन’ (रूस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि दोनों नेताओं ने कार में लगभग एक घंटे तक आमने-सामने की बातचीत की.
ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War : क्या रुक जाएगा रूस–यूक्रेन युद्ध? जेलेंस्की की बात मोदी ने रख दी पुतिन के सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










