तानाशाह किम जोंग उन करेंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात

दोनों देश संयुक्त युद्ध अभ्यास कर सकते हैं. ‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने सबसे पहले खबर दी थी कि किम इस महीने रूस में पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं.

उत्तर कोरिया के नेता और तानाशाह किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं. खबरों की मानें तो किम जल्द रूस की यात्रा कर सकते हैं क्योंकि रूस यूक्रेन में अपने युद्ध में इस्तेमाल के लिए सैन्य उपकरण हासिल करने की कोशिश कर रहा है. एक अमेरिकी अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है.

अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि किम इस महीने के भीतर रूस की यात्रा करेंगे. अधिकारी ने कहा कि अमेरिका इस बात को लेकर निश्चित नहीं है कि बैठक कहां और किस जगह होगी लेकिन प्रशांत महासागर पर स्थित बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक उत्तर कोरिया से अपनी सापेक्षिक दूरी के कारण बैठक का संभावित स्थान हो सकता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रीन वाटसन ने कहा है कि रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोईगु ने पिछले महीने उत्तर कोरिया की यात्रा की थी और उसे रूस को गोलाबारूद बेचने के लिए मनाने की कोशिश की थी.

वाटसन ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि किम जोंग उन संभवत: इन चर्चाओं को जारी रख सकते हैं जिसमें रूस में नेता स्तर की राजनयिक भागीदारी भी शामिल होगी.

उन्होंने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया से आग्रह करता है कि वह ‘‘रूस के साथ अपनी हथियार वार्ता बंद कर दे और प्योंगयांग द्वारा रूस को हथियार न देने या न बेचने की सार्वजनिक प्रतिबद्धताओं का पालन करे.’’ शोईगु ने सोमवार को कहा कि दोनों देश संयुक्त युद्ध अभ्यास कर सकते हैं. ‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने सबसे पहले खबर दी थी कि किम इस महीने रूस में पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










