बड़ी गलती कर दी… खामेनेई के एक्स अकाउंट से इजरायल को सख्त चेतावनी

ईरान की इजरायल को सख्त चेतावनी, फोटो- पीटीआई, एक्स
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मृत्यु के बाद उनके एक्स अकाउंट से पहली पोस्ट सामने आई है. इसमें इजरायल को कड़ी चेतावनी दी गई और AI से बनाई गई तस्वीर में मिसाइल निर्माण से लॉन्च तक के चरण दिखाए गए है.
Iran Warning: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक पोस्ट सामने आई है. पोस्ट में इजराइल के खिलाफ सख्त चेतावनी है. यहीं नहीं पोस्ट में एआई के जरिए बनाई गई एक तस्वीर भी साझा की गई है. इस तस्वीर में मिसाइल निर्माण से लेकर लॉन्च और लक्ष्य पर हमले तक के विभिन्न चरण को दर्शाया गया है. पोस्ट के कैप्शन पर लिखा है.. जियोनिस्ट शासन ने एक बड़ी गलती की है, और ईश्वर की कृपा से इसके परिणाम शासन को हताश कर देंगे.
ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल का युद्ध
मिडिल ईस्ट जल रहा है. अमेरिकी और इजराइल के संयुक्त हमले से ईरान दहल रहा है, और बदले में ईरान के पलटवार के इजराइल समेत कई और देश थर्रा रहे हैं. ऐसे माहौल में ईरान ईरान की ओर से इजरायल के लिए यह संदेश साफ कर रहा है कि ईरान ईजराइल के खिलाफ कुछ बड़ा कर सकता है.
28 फरवरी से जारी है जंग
ईरान पर अमेरिकी और इजराइल ने 28 फरवरी को धावा बोला था. दोनों देशों के फाइटर प्लेन और मिसाइल ने ईरान के एटोमिक सेंटर पर प्रहार किया था. हालांकि जल्द ही इस लड़ाई की आंच पूरे मिडिल ईस्ट में फैलने लगी. ईरान ने कुवैत, कतर, सऊदी अरब और बहरीन पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किये हैं. इन हमलों ने पूरे इलाके की सुरक्षा स्थिति को अस्थिर कर दिया है. संघर्ष में न केवल ईरान के सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया, बल्कि क्षेत्रीय देशों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है.
खामेनेई की हमले में हो गई मौत
अमेरिका और इजराइल के सटीक हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी हो गई. कई वरिष्ठ अधिकारी भी हमले में मारे गए.ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं पर भी गहरा असर पड़ा है. मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर भी सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति अत्यधिक प्रभावित हुआ है. मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलों के कारण इतने बड़े क्षेत्र की स्थिरता खतरे में आ गई है.
तेहरान के लिए अस्तित्व का युद्ध- सईद खतीबजादेह
ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ टकराव अब तेहरान के लिए अस्तित्व का युद्ध बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर झूठी बुनियाद पर हमला किया और ईरान के पास इस आक्रामकता का विरोध करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. खतीबजादेह ने अमेरिकी पनडुब्बी से ईरानी युद्धपोत डुबोने की घटना का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि इसका जवाब दिया जाएगा. उन्होंने खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप की विदेश नीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और क्षेत्र में स्थिरता की राह तभी खुलेगी जब आक्रामकता रोकी जाएगी. (भाषा इनपुट)
Also Read: ईरान को अमेरिका की चेतावनी, ट्रंप ने कहा- बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं
जेन जेड के हीरो बालेन शाह के हाथ में नेपाल की कमान? बड़ी जीत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




