ईरान को अमेरिका की चेतावनी, ट्रंप ने कहा- बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Mar 2026 8:54 PM

विज्ञापन

ईरान को ट्रंप की चेतावनी, फोटो- पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि बिना शर्त आत्मसमर्पण तक कोई समझौता नहीं होगा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान को विनाश से बचाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे.

विज्ञापन

Trump Warning Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरान के बिना शर्त आत्मसमर्पण करने तक उनके साथ कोई समझौता नहीं होगा. ट्रंप ने आगे कहा एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद हम और हमारे कई अद्भुत और बहादुर सहयोगी एवं साझेदार ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे. इसके साथ ही हम इसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे.

समझौते के पक्ष में नहीं है अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान से साफ है कि अमेरिका ईरान के साथ किसी भी प्रकार की मध्यस्थता या समझौते के पक्ष में नहीं है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह से आत्मसमर्पण नहीं कर देता. मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग एक सप्ताह से जारी है. महीनों की तनातनी के बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हवाई हमला किया, इसके बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर दिख रहा है. वहीं अमेरिका और इजराइल के हमलों से ईरान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इन हमलों के जरिये उसकी सैन्य क्षमताओं, नेतृत्व और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया गया है.

ईरान कर रहा है पलटवार

शुक्रवार को ईरान ने कुवैत, कतर, सऊदी अरब और बहरीन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये. ईरान ने कतर के अल उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया, जिसे सेना ने नाकाम किया. वही सऊदी अरब ने रियाद के दक्षिण में प्रिंस सुल्तान एयर बेस की ओर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट किया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है.
लेकिन हमले में पूरे मिडिल ईस्ट को जंग के मुहाने पर ला दिया है. इधर इजराइल ने शुक्रवार को ईरान और लेबनान की राजधानी पर हवाई हमले किए, जबकि अमेरिका ने ईरानी ड्रोन वाहक पोत पर हमला किया.

युद्ध में कई लोगों की गई जान

इजराइली और ईरानी हमलों के कारण अरब पड़ोसी देशों में तेल आपूर्ति बाधित हुई और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अधिकारियों के अनुसार इस संघर्ष में ईरान में कम से कम 1,230, लेबनान में 123 और इजराइल में लगभग 12 लोग मारे गए हैं. वहीं, छह अमेरिकी सैनिक भी मारे गए. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने सभी संबंधित देशों से तनाव कम करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा, “दुनिया को इस आग को बुझाने और नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola