इजरायल में हो रहा धर्मांतरण, एक साल में 3532 लोग बने यहूदी, इन देशों से आए

Updated:
विज्ञापन

वेस्टर्न वॉल पर प्रार्थना करते यहूदी. फोटो- कैनवा.

Israel News 3532 people converted to Judaism in 2024: इजरायल में 2024 में प्रधानमंत्री कार्यालय के स्टेट कन्वर्जन सिस्टम के अंतर्गत कुल 3,532 लोगों ने धर्मांतरण प्रक्रिया पूरी की. आम तौर पर यहूदियों के बारे में माना जाता है कि वे धर्मपरिवर्तन में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन यह धारणा अब टूटती दिख रही है.

विज्ञापन

Israel News 3532 people converted to Judaism in 2024: आम तौर पर माना जाता है कि यहूदी धर्म के लोग धर्मांतरण नहीं करवाते. लेकिन अब यह धारणा टूटती नजर आ रही है. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन स्टेट कन्वर्जन सिस्टम ने इस सप्ताह यरूशलम के पुराने शहर में एक राष्ट्रीय धर्मांतरण सम्मेलन आयोजित किया. इसका थीम था ‘अनन्त लोग एक लोग‘ (An Eternal People – One People). पहली बार आयोजित यह सम्मेलन पूरे देश से आए लगभग 1,000 ऐसे प्रतिभागियों की उपस्थिति से विशेष बन गया, जो वर्तमान में धर्मांतरण (कन्वर्जन) प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इन लोगों के मनोबल को मजबूत करना, उन्हें यह महसूस कराना कि वे इस यात्रा में अकेले नहीं हैं और यह दिखाना था कि बड़ी संख्या में लोग एक साथ यह प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं.

इस सम्मेलन में पहुंचे प्रतिभागी इस्राइली समाज के विविध स्वरूप का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. इनमें पुरुष और महिलाएं, युवा और बुजुर्ग, सैनिक और नागरिक सभी शामिल थे. इनके बीच ऐसे लोग भी थे जो जन्म से इजरायली (Sabras) हैं और वे भी जो विभिन्न देशों से यहां आए प्रवासी हैं. यहां इथियोपिया, पूर्व सोवियत संघ के देश, दक्षिण अमेरिका, फ्रांस और अन्य क्षेत्रों से लोग आए थे. यह विविधता इस बात का प्रतीक है कि यह प्रक्रिया समाज के हर वर्ग को जोड़ती है. यह सम्मेलन न केवल प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ, बल्कि इसने इजरायल की समाजिक और धार्मिक विविधता के भीतर एकता और साझा पहचान की भावना को भी मजबूत किया.

दिनभर चले इस कार्यक्रम में, प्रतिभागियों को पुराने शहर की ऐतिहासिक गलियों का भ्रमण कराया गया. उन्होंने यहूदी इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जाना तथा वेस्टर्न वॉल (पश्चिमी दीवार- Western Wall) के प्रांगण का दौरा किया. कई प्रतिभागियों ने बताया कि यह अनुभव बेहद भावुक और प्रेरणादायक था, जिसने उनके भीतर यहूदी परंपरा से जुड़ाव की भावना को और गहरा कर दिया.

एक साल में 3,532 लोग बने यहूदी

साल 2024 में प्रधानमंत्री कार्यालय के स्टेट कन्वर्जन सिस्टम के अंतर्गत कुल 3,532 लोगों ने धर्मांतरण प्रक्रिया पूरी की. इनमें से कुछ ने नागरिक वातावरण में देशभर के कक्षाओं और केंद्रों में यह प्रक्रिया पूरी की, जबकि कुछ ने सेना के नातिव (Nativ) कार्यक्रम के सैन्य ढांचे में अपना धर्मांतरण पूरा किया. वर्तमान में 3,705 से अधिक प्रतिभागी धर्मांतरण की तैयारी कक्षाओं में अध्ययन कर रहे हैं.

एएनआई के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:-

सिंगल डोज वैक्सीन से डेंगू खल्लास, जिस देश में जाती थी दुनिया की आधी जान, उसने दे दी मंजूरी, सक्सेस रेट है लाजवाब

अमेरिका में थर्ड वर्ल्ड से माइग्रेशन पूरी तरह बंद होगा, ट्रंप के ऐलान से मचेगा हड़कंप, कौन-कौन से देश आएंगे लपेटे में?

टोक्यो की बादशाहत खत्म, दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर इन दो मुस्लिम देशों में, दिल्ली किस नंबर पर?

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola