Israel Hamas War: रमजान के दौरान गाजा में रहेगी शांति? UNSC में प्रस्ताव पारित, तत्काल युद्ध विराम की मांग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Mar 2024 11:33 PM

विज्ञापन

Israel Hamas War | pti

Israel Hamas War: गाजा में रमजान के दौरान युद्धविराम को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में प्रस्ताव पारित हुआ है. अमेरिका की ओर से इस प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया. युद्धविराम के पक्ष में 14 वोट पड़े हैं.

विज्ञापन

Israel Hamas War: रमजान का महीना गाजा के लिए अच्छी खबर लेकर आया है. दरअसल गाजा में युद्ध विराम को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पारित हो गया है. वहीं, अमेरिका की ओर से इस प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया. युद्ध विराम के पक्ष में 14 वोट पड़े हैं. यूएनएससी के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस प्रस्ताव को अवश्य ही लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने तत्काल लड़ाई रोकने की मांग की है. बता दें, इजराइल के हमलों से गाजा की हालत बद से बदतर हो गई है. वहीं रह रहे लोगों के पास न तो घर बचा है और ही खाना.

अमेरिकी ने बनाई मतदान से दूरी

गौरतलब है कि इजराइल और हमास के बीच बीते करीब छह महीने से युद्ध हो रहा है. इजराइल के हमलों से गाजा में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रमजान महीने के दौरान गाजा में तत्काल संघर्ष विराम की मांग करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. वहीं अमेरिका इस मतदान से दूर रहा. मतदान के दौरान अमेरिका वहीं मौजूद नहीं था. आज यानी सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अहम बैठक में शामिल 15 सदस्यों में से 14 ने तत्काल युद्धविराम के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया.

नेतन्याहू ने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका यात्रा रद्द की

इधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वोटिंग में अमेरिका की अनुपस्थिति से इजराइल नाराज है. विरोध दर्ज करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की वाशिंगटन यात्रा रद्द कर दी है. गौरतलब है कि अमेरिका की ओर से अपनी वीटो पावर का उपयोग न करने और इसके बजाय अनुपस्थित रहने के फैसले से इजराइल नाराज है.  पीएम नेतन्याहू ने ऐसे संघर्षविराम प्रस्ताव का विरोध नहीं करने को लेकर अमेरिका के प्रति नाखुशी जताई, जिसमें हमास की ओर से बंधक बनाए गए इजराइली नागरिकों की रिहाई की शर्त शामिल नहीं है. इजराइल ने अमेरिका पर अपने सैद्धांतिक रुख से पीछे हटने का आरोप लगाया है.

यूएनएससी के महासचिव बोले- जल्द लागू हो प्रस्ताव

इसी कड़ी में यूएनएससी के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्त करते हुए लिखा कि सुरक्षा परिषद ने गाजा में एक लंबे समय से प्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की गई थी. उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को जल्द लागू किया जाना चाहिए. विफलता माफी योग्य नहीं होगी.

क्या है सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव

बता दें, इजराइल गाजा युद्ध छिड़ने के बाद यह पहला मौका है जब सुरक्षा परिषद ने खुले तौर पर तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है. प्रस्ताव के तहत मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान के दौरान एक महीने के लिए तत्काल संघर्ष विराम की मांग की गई है.  वहीं प्रस्ताव में सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का भी आह्वान किया गया है.  बता दें, गाजा के आतंकी संगठन हमास ने सात अक्टूबर 2023 को अचानक से इजराइल पर आतंकी हमला किया था, जिसमें दर्जनों इजराइली नागरिक मारे गये थे, साथ ही हमास के लड़ाकों ने सैकड़ों इजराइली नागरिकों को बंदी बना लिया था. इसके बाद से ही इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया था. भाषा इनपुट के साथ

और खबरें पढ़ें

India-China Border Row: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, फिर जताया अरुणाचल पर दावा, भारत ने किया खारिज

Mahakal Temple Accident: महाकाल मंदिर आग की होगी मजिस्ट्रियल जांच, तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola