इजराइली हमले में गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल तबाह, हमास के एक और सदस्य की हुई मौत

Published by : Neha Kumari Updated At : 24 Mar 2025 11:22 AM

विज्ञापन

Nasser hospital

Israel Attacks on South Gaza: इजराइल द्वारा दक्षिणी गाजा के नासिर अस्पताल पर हमला किया गया. हमले में हमास के एक प्रमुख अधिकारी की मौत हो गई.

विज्ञापन

Israel Attacks on South Gaza: इजराइल की तरफ से देर रात रविवार को दक्षिणी गाजा पर हमला किया गया. इस हमले में दक्षिणी गाजा के सबसे बड़े अस्पताल (नासिर अस्पताल) को निशाना बनाया गया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में हमास का एक शीर्ष अधिकारी भी भर्ती था, जिसकी इस हमले में मौत हो गई है.

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का आया बयान

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि ‘कब्जा करने वाली ताकतों द्वारा मेडिकल कॉम्प्लेक्स के सर्जिकल वार्ड पर हमला किया गया है, जहां कई मरीज और घायल लोग भर्ती थे. हमले से अस्पताल में भीषण आग भी लग गई.

इजराइल ने हमले की पुष्टि की

इजरायल की तरफ से इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा गया कि इजराइल द्वारा देर रात को यह ऑपरेशन चलाया गया. हमले का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती हमास के एक प्रमुख आतंकवादी को निशाना बनाना था. इजराइल द्वारा मारे गए हमास के अधिकारी के नाम को अभी के लिए गुप्त रखा गया है. हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, हमास में संचालित अल-अक्सा टीवी पर बताया जा रहा है कि हमले में हमास के राजनीतिक शाखा के सदस्य इस्माइल बरहूम और उनके भतीजे इब्राहिम की मौत हो गई है.

इजराइल ने इस्माइल बरहूम की मौत पर क्या कहा?

इस्माइल बरहूम की मौत की आ रही खबरों की पुष्टि करते हुए हमास ने कहा है कि, ‘यह इजराइल द्वारा पालन न किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नियमों और समझौतों को दर्शाता है.

इजरायल ने नासिर मेडिकल कॉलेज पर लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, इजराइल द्वारा नासिर मेडिकल कॉलेज पर इस पहले भी कई बार हमला किया गया है. इजराइल ने इस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस अस्पताल में आतंकवादियों को शरण दिया जाता है.

युद्धविराम हटते ही इजरायल ने गाजा पर हमले तेज कर दिए. जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को हुए इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में इस्माइल बरहूम घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इस अस्पताल में लाया गया था. जहां इजरायल ने देर रात को हमला कर दिया.

यह भी पढ़े: Gujarati Father-Daughter Murdered in America: अमेरिका में गुजराती पिता-पुत्री की हत्या, जानें क्या है कारण?

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola