Israel-Iran Conflict : ईरानी UAV को ऐसे मारकर गिरा रहा है इजराइल, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Israel-Iran Conflict Latest video

Israel-Iran Conflict : इजराइल और ईरान ने फिर एक दूसरे पर हमले किए. इस बीच संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू हो गए है. जंग का एक वीडियो इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शेयर किया है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Israel-Iran Conflict : इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष एक सप्ताह बाद भी थमा नहीं है. शुक्रवार को भी दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य हस्तक्षेप पर विचार कर रहे हैं, जबकि संघर्ष रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी तेज हो गए हैं. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है. इसमें नजर आ रहा है कि इजराइल अपने  दुश्मन पर करारा वार कर रहा है. देखें वीडियो.

क्या अमेरिका ‘बंकर बस्टर’ बम करेगा यूज?

डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या ईरान के फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र पर हमला किया जाए जो एक पहाड़ के नीचे स्थित है. इसे व्यापक रूप से पहुंच से बाहर बताया जाता है लेकिन अमेरिका के ‘बंकर बस्टर’ बम उसे नष्ट कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि वह अगले दो सप्ताह के भीतर यह निर्णय लेंगे कि ईरान पर हमला करना है या नहीं. उन्हें अब भी इस बात की ‘पर्याप्त’ संभावना दिखती है कि बातचीत के माध्यम से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका और इजराइल की मांगें पूरी हो सकती हैं.

जिनेवा में होगी अहम बैठक

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के अपने समकक्षों के अलावा यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक के साथ बैठक करने वाले हैं. यह बैठक जिनेवा में होगी. ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की और ऐसे समझौते की संभावना पर चर्चा की जिससे संघर्ष कम हो सकता है. जिनेवा के लिए उड़ान भरने से पहले अराघची ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर कहा कि उनका देश तब तक किसी के साथ बातचीत नहीं करना चाहता, जब तक कि इजराइल के हमले जारी रहेंगे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola