PoJK में कार्रवाई पर अमेरिका की नसीहत, पाकिस्तान से कहा- संयम बरतें और लोगों की आजादी का सम्मान करें

Updated:
विज्ञापन

PoJK के मुजफ्फराबाद में हिंसा के बाद की तस्वीर (फोटो : Reuters)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों पर अमेरिका ने पाकिस्तान से संयम बरतने और लोगों की आजादी का सम्मान करने को कहा है. अमेरिकी विदेश विभाग ने स्थानीय प्रशासन से शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की अपील भी की है.

विज्ञापन

US on PoJK : पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर अमेरिका ने पाकिस्तान से संयम बरतने और लोगों की मौलिक स्वतंत्रताओं का सम्मान करने को कहा है. अमेरिकी विदेश विभाग ने स्थानीय प्रशासन से शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने और प्रदर्शनकारियों से भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है.

विज्ञापन

पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को कानून और संविधान के दायरे में रहकर कार्रवाई करनी चाहिए तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अन्य मौलिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखें.

Also read : होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ईंधन आपूर्ति, हरदीप पुरी बोले- भारत अब सिर्फ तेल पर निर्भर नहीं

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भी मांग

अमेरिका ने पाकिस्तान से ऐसा माहौल तैयार करने का आग्रह किया है, जिसमें स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराए जा सकें. इसके लिए लोगों को सूचना तक स्वतंत्र पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

जून से जारी है विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक जून 2026 से PoJK में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दर्जनों प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है. क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं और विदेशी मीडिया की पहुंच भी सीमित कर दी गई है. हाल के दिनों में कराची समेत पाकिस्तान के अन्य शहरों में रहने वाले कश्मीरी समुदाय ने भी प्रदर्शन किए हैं.

मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य मानवाधिकार संगठनों ने पत्रकारों के कथित लापता किए जाने, इंटरनेट बंदी और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की रिपोर्टों पर चिंता जताई है. संगठनों ने इन आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने और कार्रवाई रोकने की मांग की है.

भारत ने चुनावों को बताया 'ढोंग'

इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहे स्थानीय चुनावों को "पूरी तरह ढोंग" बताया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जून 2026 से अब तक कम से कम 90 नागरिकों की मौत हो चुकी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान से इन घटनाओं पर जवाब मांगना चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनाव जैसे आयोजन जमीनी हालात और नागरिकों पर हो रही कार्रवाई को नहीं छिपा सकते.

Also read : E20 नीति पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'पूरी दाल ही काली है', माइलेज पर क्या बोली सरकार?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola