ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4': ईरान का इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर 48वां हमला

ईरान द्वारा किए गए हमले की तस्वीर.
IRGC Operation True Promise: ईरान ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले तेज कर दिए हैं. 48वें दौर की इस कार्रवाई में आधुनिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. सैन्य तनाव के बीच IRGC ने इजरायली नागरिकों को चेतावनी भरा मैसेज भेजकर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की है.
IRGC Operation True Promise: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने जवाबी अभियान ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत 48वें दौर का हमला करने की पुष्टि की है. ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, शनिवार को जारी एक बयान में IRGC ने दावा किया कि लेबनान के हिजबुल्लाह के साथ मिलकर इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर यह हमला सफलतापूर्वक किया गया है.
इन इलाकों को बनाया गया निशाना
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, इस ताजा हमले में मुख्य रूप से इजरायल के उत्तरी हिस्से को निशाना बनाया गया. इनमें गैलिली, गोलन हाइट्स और हाइफा शहर शामिल हैं. इन इलाकों के अलावा, क्षेत्र में मौजूद कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं. प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस 48वें दौर में ‘खेबर शेकन’ (सॉलिड-फ्यूल) और ‘क़द्र’ (लिक्विड-फ्यूल) मिसाइलों के साथ-साथ कई घातक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.
शुक्रवार को हुए थे 46वें और 47वें हमले
यह कार्रवाई शुक्रवार को हुए 46वें और 47वें दौर के हमलों के बाद की गई है. 47वें दौर में नेगेव रेगिस्तान स्थित नेवातिम एयरबेस, बीयर शेवा और लोद शहर को निशाना बनाया गया था. इसके अलावा, ईरान ने कतर में स्थित अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण एयरबेस ‘अल-उदैद’ पर भी हमले का दावा किया है. साथ ही, ईरान ने ‘कोमाला’ आतंकवादी समूह के ठिकानों पर भी मिसाइलें दागीं.
46वें दौर के हमले में ईरान ने खोर्रमशहर, खेबर शेकन, एमाद और क़द्र मिसाइलों का उपयोग किया था. IRGC का कहना है कि इन हमलों के कारण इजरायल के इलाकों में लगातार सायरन बज रहे हैं और लोग शेल्टर होम्स में छिपने को मजबूर हैं.
ये भी पढ़ें: इराक में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, हैलीपैड पर बरसी मिसाइल, उठा आग का गुबार
ड्रोन और मिसाइलों का बड़ा जखीरा
ईरान का दावा है कि पिछले महीने शुरू हुई इस जंग के बाद से उसने सैकड़ों बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों के साथ-साथ कई ड्रोन तैनात किए हैं. ईरान ने यह भी दावा किया है कि शुक्रवार को उसने दुश्मन के पांच विमानों को मार गिराया, जिनमें ‘ऑर्बिटर 4’, ‘हर्मेस’ और ‘MQ-9 रीपर’ ड्रोन शामिल हैं. सैन्य रिकॉर्ड के मुताबिक, ईरान के डिफेंस सिस्टम ने अब तक कुल 114 टोही और लड़ाकू ड्रोन्स को नष्ट किया है.
ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान का दावा: पाकिस्तान में किए ड्रोन हमले, इस्लामाबाद में ‘हमजा’ और कोहाट सैन्य किला उड़े
इजरायली नागरिकों को धमकी भरा मैसेज
मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए IRGC ने इजरायल में रह रहे लोगों को हिब्रू भाषा में संदेश भी भेजे हैं. इन संदेशों में कहा गया है कि ईश्वर की अनुमति से, हम आप पर अंधेरे के ऐसे दिन लाएंगे कि आप मौत की कामना करेंगे, लेकिन आपको वह भी नसीब नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




