भारत को 'नरक' कहना ट्रंप को पड़ा भारी, ईरान ने घेरा; कहा- कभी यहां आकर तो देखो!

ईरान ने ट्रंप को दिखाया आइना, भारत को बताया महान सभ्यता.
Iran Slams Trump: अमेरिका में 'बर्थराइट सिटीजनशिप' को लेकर शुरू हुई बहस अब कूटनीतिक विवाद में बदल गई है. ट्रंप द्वारा साझा किए गए 'नरक' वाले बयान पर ईरान ने पलटवार करते हुए उन्हें महाराष्ट्र घूमने की सलाह दी है. वहीं, भारत ने भी इस टिप्पणी को हकीकत से दूर और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है.
Iran Slams Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो और बातचीत का हिस्सा शेयर किया था. इसमें रेडियो होस्ट माइकल सैवेज ने भारत और चीन को ‘नरक’ (Hell-hole) कहा था. सैवेज ने अमेरिका में जन्म से मिलने वाली नागरिकता के कानून पर सवाल उठाते हुए कहा था कि लोग भारत-चीन जैसे देशों से अमेरिका सिर्फ इसलिए आते हैं ताकि उनके बच्चों को वहां की नागरिकता मिल सके. ट्रंप के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद बड़ा विवाद शुरू हो गया.
ईरान ने ऐसे लिया मजे
मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General) ने ट्रंप पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में महाराष्ट्र की खूबसूरती, मुंबई की भागदौड़, गणेश चतुर्थी का त्योहार, सतारा के पठार और तापी नदी की शांति को दिखाया गया है. ईरान ने कहा कि ट्रंप को ‘सांस्कृतिक डिटॉक्स’ (मन की शांति) के लिए एक बार महाराष्ट्र जरूर आना चाहिए.
Things I loved in Mumbai?
— Iran In Hyderabad (@IraninHyderabad) April 23, 2026
Chai with bun maska, vada pav, and pav bhaji that could fix a bad day in 3 bites.
I believe in 'Roti and Respect', but stepping into South India… Bhai, that's a whole different league; like India unlocked its 'heaven mode', trust me, it's MORE… https://t.co/dxDC2rbNOl
‘असली नरक वहां है जहां युद्ध अपराधी रहते हैं’
हैदराबाद में मौजूद ईरान के दूतावास ने भी भारत और चीन का बचाव किया. उन्होंने कहा कि ये दोनों देश दुनिया की पुरानी सभ्यताओं का जन्मस्थान रहे हैं. ईरान ने सीधे ट्रंप पर हमला करते हुए कहा कि असली ‘नरक’ वो जगह है, जहां का राष्ट्रपति ईरान की सभ्यता को खत्म करने की धमकी देता है. उन्होंने ट्रंप के पुराने बयानों की ओर इशारा करते हुए उन्हें ‘युद्ध अपराधी’ तक कह दिया.
भारत के विदेश मंत्रालय का कड़ा जवाब
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्रंप द्वारा शेयर की गई बातों को पूरी तरह गलत और खराब बताया है. मंत्रालय ने कहा कि यह कमेंट हकीकत से कोसों दूर है और भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्तों के हिसाब से बिल्कुल ठीक नहीं है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान पर टिके हैं और ऐसी बातें किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं.
अमेरिकी दूतावास ने दी सफाई
विवाद बढ़ता देख नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने मामले को संभालने की कोशिश की. दूतावास की तरफ से बयान आया कि ट्रंप भारत को एक ‘महान देश’ मानते हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि भारत के प्रधानमंत्री ट्रंप के बहुत अच्छे दोस्त हैं. यह सफाई उन आरोपों को कम करने के लिए दी गई जो माइकल सैवेज के शो ‘सैवेज नेशन’ के बाद शुरू हुए थे.
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत को कहा धरती का ‘नरक’, भड़का विदेश मंत्रालय; बोला- यह बयान गलत और बकवास है
जन्म से नागरिकता पर बहस
पूरा विवाद माइकल सैवेज के उस दावे से शुरू हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि नौ महीने की गर्भवती महिलाएं अमेरिका सिर्फ नागरिकता के लिए आती हैं. सैवेज ने मांग की थी कि इस कानून को कोर्ट के भरोसे छोड़ने के बजाय जनता की राय (Referendum) से तय करना चाहिए. ट्रंप ने इसी बातचीत को सपोर्ट करते हुए शेयर किया था, जिस पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ गई है.
ये भी पढ़ें: क्या ईरान पर होगा न्यूक्लियर अटैक? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान समय गंवा रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




