India Pakistan Conflict : भारत ने 3  एयरबेस पर मिसाइल से हमले किये, पाकिस्तान का दावा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 May 2025 7:00 AM

विज्ञापन

Pakistan army

India Pakistan Conflict : पाकिस्तान का दावा है कि भारत ने तीन एयरबेसों पर मिसाइल से हमले किये. रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पर भी हमले हुए, जहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है. यह इस्लामाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर है. सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने जानें और क्या कहा?

विज्ञापन

India Pakistan Conflict  : पाकिस्तान ने शनिवार को दावा किया कि उसके तीन एयरबेसों को भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने निशाना बनाया. इससे वे तबाह हो गए. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में सुबह करीब 4 बजे जल्दबाजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. इसमें उन्होंने बताया कि नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झांग जिले में शोरकोट) पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेसों को निशाना बनाया गया. हालांकि सेना प्रवक्ता ने अपने दावों की पुष्टि करने के लिए कोई सबूत नहीं दिखाए.

भारत की कुछ मिसाइलें पाकिस्तान के पंजाब में भी गिरीं

यह दावा भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच किया गया है. भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, जहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है. यह राजधानी इस्लामाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर है. शरीफ ने यह भी दावा किया कि भारत की कुछ मिसाइलें उसके पंजाब में भी गिरीं और कुछ अफगानिस्तान में भी गईं.  उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन वायुसेना की सभी परिसंपत्तियां सुरक्षित हैं.’’

भारत ने अपने जेट विमानों से मिसाइलें दागी

लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि भारत ने अपने जेट विमानों से हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को रोक दिया. चौधरी ने कहा कि यह भारत का एक भयावह कृत्य है जो क्षेत्र को घातक युद्ध की ओर धकेल रहा है. पाकिस्तान इस आक्रामकता का जवाब देगा. भारत को हमारी प्रतिक्रिया का इंतजार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : Pakistan Firing : जोरदार धमाके के बाद उठा धुआं, हवाई सायरन बजने लगे, देखें वीडियो

चौधरी ने कोई सवाल नहीं लिया और अचानक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (पीएए) ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र सुबह 3.15 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी तरह के हवाई यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola