हिजबुल्लाह के 140 रॉकेट के जवाब में इजराइल ने की मिसाइलों की बारिश, टॉप कमांडर के मारे जाने की आशंका

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Sep 2024 11:34 PM

विज्ञापन

Israel Hezbollah War

Israel Hezbollah War: इजराइल के इलाकों पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले का इजराइल ने भी जवाब दिया है. इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार एयर स्ट्राइक की है. इजराइन की ओर से दावा किया जा रहा है कि हमले में हिजबुल्ला में 1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल तबाह हो गये हैं.

विज्ञापन

Israel Hezbollah War: इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जंग जारी है. दोनों ओर से रॉकेट और मिसाइल से हमला हो रहा है. शुक्रवार को हिजबुल्ला की ओर से इजराइल पर 140 रॉकेट से हमला किया गया. लेबनान की ओर से तीन दौर में रॉकेट से हमला किया गया. अधिकतर हमले सीमाई इलाकों में किया गया. हमले के बाद हिज्बुल्ला ने बताया कि उसने सीमा पर कई स्थानों को कत्युशा रॉकेटों से निशाना बनाया है. हमले का मुख्य निशाना हवाई रक्षा अड्डे और एक इजराइली बख्तरबंद ब्रिगेड का मुख्यालय था. हिजबुल्लाह ने कहा कि इन ठिकानों पर उसका पहला हमला था. हिज्बुल्ला ने यह भी कहा कि रॉकेट दक्षिणी लेबनान के गांवों और घरों पर इजराइली हमलों का बदला लेने के लिए दागे गए.

इजराइल ने किया पलटवार, मिसाइलों की बारिश
इजराइल के इलाकों पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले का इजराइल ने भी जवाब दिया है. इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार एयर स्ट्राइक की है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल की सेना ने हिजबुल्लाह के विभिन्न ठिकानों पर हवाई हमला किया है. दावा किया जा रहा है कि इजराइल के हमले में हिजबुल्ला में 1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल तबाह हो गये हैं. इसके अलावा हिजबुल्लाह को और भी नुकसान पहुंचा है. इजराइल ने यह हमला हिज्बुल्ला की तरफ से दागे गये 140 रॉकेट के जवाब में किया है. वहीं इस हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ गया है.

हमले जारी रख सकता है इजराइल
इजराइल के हमले के बाद लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान आया है. मंत्रालय ने कहा है कि बेरूत के उपनगरीय इलाकों में इजराइली हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए. वहीं 17 लोग घायल हुए हैं. इजराइल ने अपने हमले में उग्रवादी संगठन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम अकील को निशाना बनाया है. लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अकील बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हुए इजराइली हमले में मारा गया या नहीं. इस हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए थे और 59 अन्य घायल हो गए थे. बता दें, अकील हिजबुल्ला की विशिष्ट रदवान फोर्स और समूह की सर्वोच्च सैन्य संस्था जिहाद काउंसिल के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुका है.

हिजबुल्लाह के हमले से इजराइल में कितनी तबाही
इजराइली सेना ने कहा है कि हिजबुल्ला ने गोलान पहाड़ियों, साफेद और ऊपरी गैलिली के क्षेत्रों में 120 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से कुछ को हवा में ही नष्ट कर दिया गया. इजराइली सेना ने बताया कि मेरोन और नेटुआ क्षेत्रों में 20 मिसाइलें दागी गईं और इनमें से अधिकांश खुले क्षेत्रों में गिरीं. सेना ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: हरियाणा में केजरीवाल का मेगा रोड शो, बीजेपी पर निकाली जमकर भड़ास, इतने सीट जीतने का किया दावा

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, मौत का तांडव जारी, इन 6 जिलों में NDRF की तैनात, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola