बारिश में एक शख्स के लिए छाता बन गया हाथी, दिल को छू लेगा गाल पर प्यार जताने का यह वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Jun 2025 3:21 PM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि हाथी बारिश में अपने इंसान दोस्त के लिए छाता बनकर खड़ा हो गया.
Viral Video: हाथी की गिनती इंसानों के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में होती है. हाथी इंसानों के साथ उसके दोस्त की तरह रहता है. अपने दोस्त के लिए जरूरत पड़ने पर मुसीबत से भी लड़ पड़ता है. रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी हाथी इंसानों को बहुत ख्याल रखता है. ऐसा भी कुछ इस वीडियो में दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में हाथी का इंसान के लिए प्यार, लगाव और अपनेपन का अहसास साफ दिख रहा है.
बारिश में छाता बनकर खड़ा हो गया है हाथी
वीडियो में दिख रहा है कि तेज बारिश में एक शख्स भीग रहा है, वो जल्द से जल्द रेनकोट पहनने की कोशिश कर रहा है. इसी समय एक हाथी ने उसे अपनी गर्दन और सूंढ़ के इस तरह ढक लिया कि वो शख्स पर बारिश के पानी की एक बूंद भी पड़ सके. हाथी ने उस शख्स को तब तक ढंके रखा जब तक उस शख्स ने अपना रेन कोट नहीं पहन लिया. सोशल मीडिया पर हाथी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
गाल पर सूंढ़ से जताया प्यार
जब उस शख्स ने अपना रेनकोट पहन लिया तो हाथी ने यह सुनिश्चित करने के लिए उसका दोस्त बारिश से भीगा तो नहीं उसे छूकर देखा. हाथी ने अपनी सूंढ़ से उसके गाल को छूकर देख कि कहीं उसका दोस्त भीगा तो नहीं. हाथी ने उसके गाल पर प्यार भी किया. वीडियो काफी भावुक है और यह पता चल रहा है कि जानवर भी अपने दोस्त का कितना ख्याल रखते हैं और उससे कितना प्यार करते हैं.
लाखों लोगों ने देख वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 12 लाख से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है.
यूजर्स ने किया कमेंट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो को देख कर हजारों लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर्स ने लिखा ‘हाथी अद्भुत प्राणी हैं. संभवतः किसी भी जानवर की तुलना में उनकी भावनात्मक बुद्धि सबसे अधिक है.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘सचमुच और लाक्षणिक रूप से सभी जानवरों में से उनका दिल निश्चित रूप से सबसे बड़ा है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘यह सुनकर बहुत खुशी हुई! हाथी वाकई अद्भुत प्राणी हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










