Israel Hamas War: गाजा के रफह में परेशानी बढ़ी, हमले में एक भारतीय की मौत

Israeli bombardment in the Gaza Strip/ File Photo
Gaza war: संयुक्त राष्ट्र (UN) के साथ काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की गाजा के रफह में जान चली गई है. एक हमले में उसकी मौत हो गई.
Gaza war: इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी है. इस बीच खबर है कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के साथ काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की गाजा के रफह में मौत हो गई. एक हमले में उनके वाहन को निशाना बनाया गया जिसमें उसकी जान चली गई. अधिकारियों की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है.
गाजा के रफह में किया गया हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले भारतीय कर्मियों की गाजा में रफह में उनके वाहन पर हमले के बाद मौत हो गई. यह इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से संयुक्त राष्ट्र के लिए पहले नुकसान की खबर है. बताया जा रहा है कि यूरोपीय अस्पताल जाते समय संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला हुआ जिससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग (डीएसएस) में कार्यरत एक कर्मी की जान चली गई.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताया दुख
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक की प्रतिक्रिया हमले के बाद आई है. उन्होंने कहा कि हमले की खबर से हम दुखी हैं. हमले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और सुरक्षा विभाग (डीएसएस) एक अन्य कर्मचारी के घायल हो गए, जब उनके संयुक्त राष्ट्र वाहन को आज सुबह रफह में यूरोपीय अस्पताल ले जाते समय हमले का सामना करना पड़ा. इस हमले में एक कर्मचारी की जान गई है. उन्होंने कहा कि गाजा में संयुक्त राष्ट्र के 190 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत हुई है.
Read Also : Israel Hamas War: दुनिया टेंशन में! ईरान बोला इजराइल पर गिरा देंगे परमाणु बम

रफह में रसद पहुंचाना हुआ मुश्किल
इधर, गाजा के रफह में सहायता कर्मी हज़ारों विस्थापित फलस्तीनियों को खाद्य सामग्री और अन्य रसद पहुंचाने में दिक्कत आ रही है. वहीं इजराइल का कहना है कि रफह में उसका अभियान सीमित है. वहीं दक्षिण में गाजा के शहर के पास दो मुख्य क्रॉसिंग को बंद किया गया हैं. फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि रफह में अभियान शुरू होने से पहले 13 लाख फिलिस्तीनी वहां शरण ले रहे थे. बीते एक हफ्ते के दौरान 3.60 लाख लोग इलाके से भाग गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










