कनाडा में गैंगवार: भारतीय मूल के युवक की हत्या, पहले गोली मारी और फिर गाड़ी में लगा दी आग

Updated:
विज्ञापन

Gang War in Canada: कनाडा में गैंगवार की वजह से भारतीय मूल के नागरिक दिलराज सिंह की मौत हो गई है. दिलराज को ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नाबी इलाके में गोली मारी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है, उसने लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है.

विज्ञापन

Gang War in Canada: कनाडा के बर्नाबी शहर में भारतीय मूल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जांच एजेंसियों को शक है कि यह वारदात ब्रिटिश कोलंबिया के लोअर मेनलैंड इलाके में चल रही गैंग लड़ाई से जुड़ी हो सकती है. पुलिस ने मृतक की पहचान 28 साल के दिलराज सिंह गिल के तौर पर की है. वह वैंकूवर का रहने वाला था. गिल की हत्या 22 जनवरी को गोली मारकर की गई थी. इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने अपने बयान में कहा कि शुरुआती जांच से यह एक सोची-समझी, निशाना बनाकर की गई हत्या लगती है. 

IIHT ने कहा कि इसके तार बीसी (ब्रिटिश कोलंबिया) में सक्रिय गैंग वॉर से जुड़े हो सकते हैं. एजेंसी के मुताबिक, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की बर्नाबी यूनिट को 22 जनवरी 2026 को शाम करीब 5:30 बजे से ठीक पहले गोली चलने की सूचना मिली थी. यह जगह कनाडा वे के 3700 ब्लॉक के पास है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति को गंभीर हालत में गोली लगने से घायल पाया गया. 

उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान दिलराज सिंह गिल के रूप में हुई. बयान में आगे कहा गया कि इसके तुरंत बाद, अधिकारियों ने बक्सटन स्ट्रीट के 5000 ब्लॉक में एक गाड़ी आग की लपटों में घिरी हुई मिली. जांचकर्ताओं ने यह पता लगा रही है कि क्या इस गाड़ी का गोलीबारी की घटना से कोई संबंध है.

जांचकर्ताओं का मानना है कि इसी वाहन का इस्तेमाल हमलावरों ने किया और सबूत मिटाने के लिए उसे आग लगा दी. पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद गाड़ी जलाना संगठित गैंग हिंसा में अक्सर अपनाई जाने वाली तरकीब है. जांचकर्ता अब घटनास्थल के आसपास मौजूद गवाहों या डैशकैम रिकॉर्डिंग की तलाश कर रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके.

IHIT की प्रवक्ता सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह की गोलीबारी न सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे समुदाय के लिए चिंता की बात है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी जानकारी है तो आगे आकर जांच में मदद करे, ताकि जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जा सके.  गवाहों और उस इलाके में मौजूद लोगों से मिलने वाली जानकारी इस जांच को आगे बढ़ाने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी.

इसी महीने हुई हत्या से जुड़ा हो सकता है मामला!

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल की हत्या का संबंध इसी महीने एबट्सफोर्ड में मारे गए एक अन्य 28 वर्षीय इंडो-कैनेडियन नवप्रीत धालीवाल से जुड़ सकता है. धालीवाल पर ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़े होने का शक था, जिसे यूएन गैंग का विरोधी माना जाता है. गिल के बारे में कहा जा रहा है कि वह कथित (Alleged) तौर पर यूएन गैंग से जुड़ा हुआ था.

वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, गिल का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उस पर 2021 में ड्रग्स से जुड़े आरोप लगे थे और 2016 से जुड़े कुछ अन्य मामलों में भी उसका नाम सामने आया था. धालीवाल भी पुलिस के लिए नया नाम नहीं था और उसका भी आपराधिक इतिहास था. बताया गया है कि जब उसकी हत्या हुई, तब वह जमानत पर बाहर था.

पुलिस ने 2022 में धालीवाल के मामले की जांच शुरू की थी

धालीवाल की हत्या के बाद IHIT की कॉर्पोरल एस्थर टपर ने इसे दिनदहाड़े हुई टारगेटेड गोलीबारी बताया था. इससे पहले 2022 के आखिर में एबट्सफोर्ड पुलिस ने धालीवाल और अनमोल संधू नाम के एक अन्य शख्स को लेकर बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की थी. पुलिस ने कहा था कि दोनों का संबंध बीसी गैंग संघर्ष से है और ये लोग आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं.

फरवरी 2024 में दोनों को हत्या की साजिश, ड्रग तस्करी और हथियारों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस ने समुदाय को आगाह किया था कि ये लोग अब भी जोखिम पैदा कर सकते हैं. उनकी जमानत की शर्तों में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, घर में नजरबंदी, हथियार रखने पर रोक, सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी और मोबाइल फोन रखने पर भी प्रतिबंध शामिल था.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप ने 10 अमेरिकी स्टेट में लगाई इमरजेंसी, 12,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आधा US बर्फीले तूफान से प्रभावित

ये भी पढ़ें:- 15 मिनट में बात मानो या मौत चुनो… वेनेजुएला में ‘ऑपरेशन मादुरो’ के लिए तख्तापलट वाली डील, प्रसिडेंट का ऑडियो लीक

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola