ड्रैगन की जुर्रत : युद्ध की योजना बना रहा चीन, जिनपिंग ने गलवान झड़प के वीडियो को जीत के तौर पर किया पेश
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 17 Oct 2022 4:49 PM
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी के 20वें महाधिवेशन में रविवार को अपनी वर्क रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई वाली चीन की सेना प्रशिक्षण और युद्ध की तैयारी पर पहले से कहीं अधिक जोर देगी.
नई दिल्ली : पड़ोसी देश में चीन युद्ध की योजना बनाने में जुट गया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार यानी 15 अक्टूबर को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के 20वें महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह के दौरान गलवान घाटी के सैन्य झड़प की वीडियो क्लिप चलाया गया. 15 जून, 2020 को पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना और पीएलए के बीच गलवान झड़प को तत्कालीन चीनी सैन्य कमांडर के साथ एक नायक के रूप में टोस्ट किया गया था. इस वीडियो में चीनी सैन्य कमांडर ने बीजिंग में आयोजित 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मशाल भी ले रखी थी. सबसे बड़ी बात यह है कि चीन के तीसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले शी जिनपिंग ने गलवान घाटी की वीडियो क्लीप को अपने शौर्य के तौर पर पेश किया है.
उधर, खबर यह भी है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी के 20वें महाधिवेशन में रविवार को अपनी वर्क रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई वाली चीन की सेना प्रशिक्षण और युद्ध की तैयारी पर पहले से कहीं अधिक जोर देगी. इस तैयारी का उद्देश्य युद्ध लड़ने और उसे जीतने की क्षमता को बढ़ाना है, ताकि स्ट्रेटेजिक डेटेरेंसट की एक मजबूत प्रणाली बनाई जा सके. अपनी वर्क रिपोर्ट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आगे कहा कि हम सेना की ट्रेनिंग की अवधि को बढ़ाएंगे और युद्ध लड़ने और जीतने के लिए उसकी क्षमता को बेहतर बनाएंगे.
राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा वर्क रिपोर्ट पेश किए जाने से पहले बीजिंग के द ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प की एक वीडियो क्लिप भी दिखाई गई. इन झड़पों का हिस्सा रहे चीनी सेना के एक कमांडर भी मौजूद रहे. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के तीसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले शी जिनपिंग ने गलवान घाटी की झड़प वाली वीडियो क्लीप को अपने शौर्य के तौर पर पेश किया है.
Also Read: Galwan Valley News: चीन को गलवान की झड़प में हुआ था भारी नुकसान, कई चीनी सैनिक नदी में डूबे
बता दें कि शी जिनपिंग की सरकार गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प को पीपुल लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की जीत के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है. इसमें दावा यह किया जा रहा है कि भारत के 20 सैनिकों के मुकाबले उसे केवल चार सैनिकों का ही नुकसान हुआ है. हालांकि, भारतीय सेना का मानना है कि गलवान घाटी में इस खूनी संघर्ष में चीन को 67 में से 43 सैनिकों का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










