खौफनाक है इस 'कातिल हसीना' की कहानी, 20 साल में बनाई बीस पहचान, अब मिली यह सजा
चीन की कुख्यात महिला सीरियल किलर लाओ रोंगझी को सोमवार सुबह पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के नानचांग में सजा-ए-मौत दे दी गई. इसके अलावा काले कारनामे, कल्मेआम, अपहरण और लूटपाट से उसने जितनी संपत्ति इकट्ठा की थी उसे भी जब्त कर लिया गया.
वो एक महिला थी लेकिन कालित.. खूनी और ऐसी सीरियल किलर जिसके निशाने पर जो आया उसका खेल खत्म हो गया. इस कातिल हसीना से पूरा चीन खौफ खाने लगा था. इसकी करतूत देखकर चीनी सरकार ने इसे फांसी की सजा दे दी है. ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कुख्यात महिला सीरियल किलर लाओ रोंगझी को सोमवार सुबह पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के नानचांग में सजा-ए-मौत दे दी गई. लाओ रोंगझी पर कथित रूप से डकैती, जबरन वसूली और एक बच्चे सहित सात लोगों की हत्या का मामला था. इस खूंखार सीरियल किलर ने 1996 और 1999 के बीच चीन को दहला दिया था.
लाओ को मिली मौत की सजा
लाओ रोंगझी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी. उसने अपने कई नाम भी रखे थे जिसकी आड़ में वो खुद को काफी समय तक छिपा कर रखी थी. एक बयान के मुताबिक उसने अपनी पहचान 20 अलग-अलग नामों से बना रखी थी. साल 2019 में लाओ को गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद लाओ पर मुकदमा चलाया गया और कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई, हालांकि लाओ ने मौत की सजा के खिलाफ अपील की लेकिन दूसरी सुनवाई में भी उसकी मौत की सजा को कोर्ट ने बरकरार रखी.
खौफ का अंत
लाओ को कोर्ट ने मौत की सजा दे दी. उसके सारे राजनीतिक अधिकार भी छीन लिए गये. उसकी सारी संपत्ति को कोर्ट ने जब्त कर लिया. काले कारनामे, कल्मेआम, अपहरण और लूटपाट से उसने जितनी संपत्ति इकट्ठा की थी उसे उससे छीन लिया गया. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि लाओ और उसके एक एक्स बॉयफ्रेंड फा जियिंग ने लोगों की हत्याएं की, और दूसरों की संपत्ति पर कब्जा जमाया.
चीनी कोर्ट ने लाओ के अपराधों को लेकर कहा कि लाओ और उसके पूर्व प्रेमी फा जियिंग ने जानबूझकर लोगों की जान ली और उनकी संपत्ति पर कब्जा जमाया. कोर्ट ने यह भी कहा कि लाओ ने दूसरों की संपत्ति पर अपना कब्जा जमाने के लिए हिंसा की और अपहरण किया. कोर्ट ने कहा कि लाओ ने लोगों को निशाना बनाया और उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनकी हत्या की.
Also Read: Parliament Winter Session: लोकसभा से 33 और राज्यसभा से 34 विपक्षी सांसद निलंबित, जानिए क्या है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










