‘Kill the Bill’, ट्रंप के टैक्स बिल पर भड़के मस्क किया तीखा विरोध

Elon Musk Donald Trump Fight
Elon Musk: एलॉन मस्क लगातार डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश किए गए ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने इस बिल को दिवालिया करने वाला बताते हुए लोगों से अपील की है कि वे सीनेट को कॉल करके कहें कि “किल द बिल,” मतलब इस बिल को खत्म कर दिया जाए.
Elon Musk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में पेश किए गए टैक्स और खर्च से संबंधित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ का एलॉन मस्क लगातार विरोध कर रहे हैं. मस्क ने इस बिल का विरोध करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने अमेरिका के निवासियों से अपील की है कि वे सांसदों को फोन करके कहें कि “किल द बिल,” मतलब इस बिल को खत्म कर दिया जाए. मस्क के अनुसार, यह बिल अमेरिका के भविष्य के लिए बेहद घातक है. यह देश को दिवालिया कर सकता है.
एलॉन मस्क ने पोस्ट में क्या लिखा?
एलॉन मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा कि अपने सीनेटर और सांसद को कॉल करें. अमेरिका को दिवालिया बनाना सही नहीं है. “किल द बिल.” एलॉन मस्क का कहना है कि यह बिल बजट घाटा बढ़ाने वाला है. उन्होंने इस बिल को अनुशासन को धोखा देने वाला बताया है. उनके अनुसार, इस बिल के कारण अमेरिका का कर्ज 5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है, जिससे भविष्य में देश तेजी से बेड़ घाटी की ओर बढ़ेगा.
बिग ब्यूटीफुल बिल क्या है?
बिग ब्यूटीफुल बिल एक व्यापक अमेरिकी विधायी पैकेज है, जो कि 2025 में अमेरिकी संसद में पेश किया गया था. यह विधेयक 22 मई को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पारित हुआ. इसे डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश किया गया था. यह बिल 2017 के कर कटौती को स्थायी करने, सीमा सुरक्षा, खर्च और करों से संबंधित प्रावधानों को शामिल करता है.
एलॉन मस्क क्यों कर रहे हैं बिल का विरोध?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बिल कुछ ऐसी सब्सिडी को खत्म करने की बात करता है, जिसका लाभ मस्क की कंपनी टेस्ला को मिलता है. जिस कारण से मस्क इस बिल का विरोध तेजी से कर रहे हैं. मस्क ने इस बिल पर पहले भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ‘मुझे खेद है, लेकिन अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है. यह बिल खर्चों से भरा हुआ है, जो कि बेहद शर्मनाक है. जिन्होंने इस बिल को वोट दिया है, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए’.
यह भी पढ़े: Donald Trump का बड़ा फैसला, 12 देशों पर यात्रा बैन, 7 पर सख्त पाबंदियां लगाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










