Donald Trump का बड़ा फैसला, 12 देशों पर यात्रा बैन, 7 पर सख्त पाबंदियां लगाई
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 05 Jun 2025 7:37 AM
Donald Trump
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा और विवादास्पद कदम उठाते हुए 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है. इसके साथ ही 7 अन्य देशों पर भी सख्त यात्रा प्रतिबंध लागू किए गए हैं. ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए यह कार्यकारी आदेश जारी किया है, जो सोमवार दोपहर 12 बजे से प्रभावी होगा. इस फैसले से प्रभावित देशों में ईरान, अफगानिस्तान, यमन, लीबिया जैसे कई संवेदनशील देश शामिल हैं.
Donald Trump: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादास्पद ट्रैवल बैन की नीति अपनाई है. उन्होंने बुधवार रात एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा सात अन्य देशों के नागरिकों पर भी कड़े प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की गई है. यह ट्रैवल बैन सोमवार दोपहर 12 बजे से लागू होगा.
किस-किस देश पर लगा प्रतिबंध?
ट्रंप के नए ट्रैवल बैन में जिन 12 देशों के लोगों को अमेरिका आने से पूरी तरह रोक दिया गया है वे हैं:
- अफगानिस्तान
- चाड
- कांगो गणराज्य
- इक्वेटोरियल गिनी
- इरिट्रिया
- हैती
- ईरान
- लीबिया
- सोमालिया
- सूडान
- यमन
इसके साथ ही बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर भी कड़े यात्रा नियम लागू किए गए हैं, जिनमें वीजा सख्ती, सुरक्षा जांच और प्रवेश सीमाएं शामिल हैं.
ट्रंप ने दी राष्ट्रीय सुरक्षा का दलील
ट्रंप ने अपनी घोषणा में कहा, “मुझे अमेरिका और उसके लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. “उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को उन्होंने एक कार्यकारी आदेश के तहत राष्ट्रीय खुफिया निदेशक और सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया था कि वे यह जांच करें कि किन देशों से आने वाले लोग अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं. इसी रिपोर्ट के आधार पर यह नया ट्रैवल बैन लागू किया गया है.
2017 में भी लगाया था ट्रैवल बैन
यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ट्रैवल बैन लागू किया हो. 2017 में अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल की शुरुआत में ही उन्होंने सात मुस्लिम देशों—ईराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन—पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था. यह फैसला न सिर्फ अमेरिका में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विवादों में रहा था और इसे “मुस्लिम बैन” के नाम से जाना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










