इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट: 50000 फीट ऊंची उठी राख, 3 किमी का रेड जोन घोषित; उड़ानें ठप

Updated:
विज्ञापन

इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट का खौफनाक नजारा, फोटो एक्स

इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित ज्वालामुखी में रविवार को भीषण विस्फोट हुआ। 50,000 फीट तक राख के गुबार उठे, जिससे 3 किमी का रेड जोन घोषित किया गया। उड़ानों पर गहरा असर पड़ा और हजारों यात्री फंसे रह गए।

विज्ञापन

Indonesia Volcano Erupts: जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित इस ज्वालामुखीय द्वीप पर शनिवार से ही हलचल बढ़ रही थी. इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार, रविवार 3:53 बजे ज्वालामुखी में करीब 30 सेकंड तक धमाका हुआ.

विज्ञापन

कोई हताहत नहीं, 3 किमी का रेड जोन घोषित

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. सबसे नजदीकी रिहाइशी इलाका ज्वालामुखी से 16 किलोमीटर दूर है, इसलिए फिलहाल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने (Evacuation) का आदेश नहीं दिया गया है. हालांकि, प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ज्वालामुखी से कम से कम 3 किलोमीटर दूर रहने की सख्त हिदायत दी है.

उपग्रह तस्वीरों के अनुसार, ज्वालामुखी से राख के दो बड़े गुबार उठे

  • पहला गुबार: 20,000 फुट की ऊंचाई तक पहुंचकर उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ा, जिससे जकार्ता, बैंटन और पश्चिमी जावा का इलाका प्रभावित हुआ.
  • दूसरा गुबार: 50,000 फुट की असाधारण ऊंचाई तक पहुंचा और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में फैलते हुए लामपुंग, बेंगकुलु प्रांतों व हिंद महासागर के हिस्सों तक जा पहुंचा.

हवाई अड्डे पर मची अफरा-तफरी, 170 विमान खड़े रहे

देश के सबसे व्यस्त सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे पर सुरक्षा कारणों से सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे तक उड़ान संचालन रोक दिया गया. इस दौरान 209 उड़ानें प्रभावित हुईं और करीब 22,800 यात्रियों का सफर रुक गया.

  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: सिंगापुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. इसके अलावा हांगकांग, सिडनी, एम्स्टर्डम, सियोल, दोहा और कुआलालंपुर जाने वाली उड़ानों को रद्द या री-शेड्यूल किया गया.
  • घरेलू उड़ानें: बाली, सुराबाया और लामपुंग जाने वाली उड़ानों के रूट बदले गए या उन्हें रद्द कर दिया गया.
  • हवाई अड्डे पर खड़े 170 विमान उड़ान नहीं भर सके. यात्रियों की लंबी कतारें रिफंड और चेक-इन सामान वापस लेने के लिए लगी रहीं.


ये भी पढ़ें: Nepal Flood: कुदरत का करिश्मा...11वें दिन सुरंग से जिंदा निकला चीनी नागरिक, मलबे के बीच ऐसे बची जिंदगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola