Earthquake News: जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में आई 40 सेमी तक की सुनामी, मची अफरा-तफरी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Dec 2025 10:31 PM

विज्ञापन

Earthquake News: भूकंप से कांपा जापान

Earthquake News: जापान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई. भूकंप के बाद तटीय इलाकों में 40 सेंटीमीटर तक की सुनामी आई. सरकारी प्रसारक एनएचके की खबर के मुताबिक आओमोरी के हाचिनोहे कस्बे के एक होटल में कई लोग घायल हो गए हैं. एजेंसियां अन्य नुकसान का आकलन कर रही हैं.

विज्ञापन

Earthquake News: सोमवार को जापान की धरती तेज भूकंप के झटके से दहल गई. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (Japan Meteorological Agency) ने बताया कि उत्तरी जापान में 7.6 तीव्रता का ताकतवर भूकंप आया, जिससे क्षेत्र के तटीय इलाकों में 40 सेंटीमीटर तक की सुनामी आई. एजेंसी ने बताया कि भूकंप के सबसे तेज झटके जापान के मुख्य होंशू द्वीप के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के ठीक पूर्व और होक्काइडो द्वीप के ठीक दक्षिण में महसूस किये गए.  एजेंसी ने बताया कि होक्काइडो प्रान्त के उराकावा शहर और आओमोरी प्रान्त के मुत्सु ओगावारा बंदरगाह पर 40 सेंटीमीटर की सुनामी आई.

कई लोग हुए घायल

सरकारी प्रसारक एनएचके की खबर के मुताबिक आओमोरी के हाचिनोहे कस्बे के एक होटल में कई लोग घायल हो गए हैं. प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने मीडिया से को दिए एक बयान में कहा कि सरकार ने नुकसान की सीमा का तत्काल आकलन करने के लिए एक आपातकालीन कार्यबल का गठन किया है. उन्होंने कहा- हम लोगों के जीवन को सर्वोपरि रख रहे हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं. एनएचके की खबर के मुताबिक क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा जांच की जा रही है.

रविवार को नेपाल और अलास्का-कनाडा सीमा  में आया था भूकंप

इससे पहले रविवार (7 दिसंबर) को पश्चिमी नेपाल और अलास्का-कनाडा सीमा पर भी जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत रविवार को 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था. हालांकि भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र दारचुला जिले के घुसा क्षेत्र में स्थित था. अमेरिका के अलास्का और कनाडा के क्षेत्र यूकोन के बीच की सीमा के पास भी शनिवार को 7 तीव्रता का ताकतवर भूकंप आया था. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप अलास्का से लगभग 370 किलोमीटर दूर आया था. भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola