Donald Trump vs Elon Musk : एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की दुश्मनी शुरू! अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jun 2025 6:31 AM
Donald Trump vs Elon Musk
Donald Trump vs Elon Musk : एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच टकराव ने उनके रिश्ते को नाटकीय मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. मस्क कभी ट्रंप के बहुत ही ज्यादा समर्थन करते नजर आए थे. उन्होंने 2024 चुनाव में ट्रंप का समर्थन करने के लिए करीब 300 अरब डॉलर खर्च किए थे. अब दोनों के मतभेद उजागर हो रहे हैं.
Donald Trump vs Elon Musk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर एलन मस्क की आलोचना को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. ट्रंप ने कहा कि मस्क को बिल के प्रावधानों की पूरी जानकारी थी, खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) मैंडेट में प्रस्तावित कटौती के बारे में उनको शायद जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा, “मैं एलन से बहुत निराश हूं. मैंने उनकी बहुत मदद की है. वह इस बिल की बारीकियों को यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर जानते थे.” ट्रंप के अनुसार, मस्क को बिल से अचानक आपत्ति तब हुई जब उन्हें ईवी मैंडेट में कटौती की जानकारी मिली. इससे मामला और बढ़ गया.
ट्रंप ने मस्क के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में कटौती की चेतावनी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व समर्थक और सलाहकार एलन मस्क के ससरकारी कॉन्ट्रैक्ट में कटौती करने की चेतावनी दी. ट्रंप ने दिग्गज कंपनी टेस्ला एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के प्रमुख मस्क को यह चेतावनी ऐसे समय दी जब दोनों के बीच रिश्तों में खटास आई है और यह एक सार्वजनिक झगड़े में बदल गया है.
यह भी पढ़ें : Donald Trump का बड़ा फैसला, 12 देशों पर यात्रा बैन, 7 पर सख्त पाबंदियां लगाई
ट्रंप ने मस्क के साथ अपना गठजोड़ टूटने पर दुख व्यक्त किया
इससे पहले ट्रंप ने मस्क के साथ अपना गठजोड़ टूटने पर दुख व्यक्त किया था. मस्क के रुख को लेकर अपनी ‘निराशा’ जाहिर की थी. इसके कुछ ही घंटे बाद ट्रंप ने मस्क के मुनाफे को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिकी सरकार के इस्तेमाल की चेतावनी देकर इस झगड़े को और बढ़ा दिया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर लिखा, “हमारे बजट में, अरबों-खरबों डॉलर की बचत करने का सबसे आसान तरीका एलन की सरकारी सब्सिडी और अनुबंधों को समाप्त करना है. मैं हमेशा सोचता था कि (पूर्व राष्ट्रपति जो) बाइडन ने ऐसा क्यों नहीं किया.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










