अर्चना ने सरेआम जताई फीलिंग्स? फैजू से बोलीं- मैं दूसरे शो से तुझे चाहती हूं

The 50 के नए प्रोमो में अर्चना गौतम ने फैजू से मजेदार अंदाज में प्यार का इजहार किया. जानें प्रोमो में क्या हुआ, टॉप फाइनलिस्ट कौन हैं और ग्रैंड फिनाले कब होगा.
The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ अपने मजेदार गेम्स और टीममेट्स के बीच बनते-बिगड़ते अलायंस के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार शो के नए प्रोमो में एक ऐसा हल्का-फुल्का और फनी मोमेंट देखने को मिला, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. प्रोमो में अर्चना गौतम और कंटेंट क्रिएटर मिस्टर फैजू के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिलती है, जिसे देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसी नहीं रोक पाते. आइए पूरी अपडेट देते हैं.
प्रोमो में अर्चना और फैजू के बीच क्या हुआ?
प्रोमो में फैजू लायन के सामने कहते हैं कि अर्चना उनकी बहन जैसी हैं. इस पर अर्चना तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं, “क्यों, मैंने कब बनाया तुझे भाई?” फैजू हैरान होकर कहते हैं कि “ये गलत हो रहा है मेरे साथ.” तभी लायन टांग खींचते हुए बोलते हैं कि इतना लंबा-चौड़ा आदमी सिकुड़कर बैठ गया है.
माहौल और भी मजेदार तब हो जाता है जब अर्चना कहती हैं कि वह उन्हें दूसरे शो से ही चाहती हैं. इस पर फैजू मजाक में कहते हैं, “तू पागल हो गई है क्या?”
दोनों के बीच यह नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी प्रोमो चर्चा में है.
टॉप चार फाइनलिस्ट में कौन-कौन?
Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, द 50 के टॉप चार फाइनलिस्ट में शिव ठाकरे, कृष्णा श्रॉफ, इम्मोर्टल काका और मिस्टर फैजू का नाम शामिल है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी किसके नाम होती है.
ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें?
शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग पूरी हो चुकी है. दर्शकों को आधिकारिक नतीजों के लिए 22 मार्च 2026 तक इंतजार करना होगा. द 50 का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को Colors TV पर टेलीकास्ट होगा और इसे ऑनलाइन JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा.
अब सभी की निगाहें टेलीकास्ट पर टिकी हैं, जहां विनर और प्राइज मनी की घोषणा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Wheel Of Fortune में सरेआम फंसा कंटेस्टेंट, अक्षय ने कहा- तेल लेने आए हो?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










