Wheel Of Fortune में सरेआम फंसा कंटेस्टेंट, अक्षय ने कहा- तेल लेने आए हो?

Wheel Of Fortune PROMO: शो के नए प्रोमो में अक्षय कुमार का मजेदार अंदाज वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने ‘खाना-पीना’ थीम एपिसोड में कंटेस्टेंट से कहा ‘तेल लेने आए हो?’ जानें क्या हुआ प्रोमो में.
Wheel Of Fortune PROMO: टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के नए प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. यह प्रोमो Sony TV के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इस बार एपिसोड की थीम ‘खाना-पीना’ रखी गई है, यानी सवाल और पजल खाने से जुड़े होंगे. कंटेस्टेंट्स को क्लू के आधार पर सही शब्द गेस कर पजल सुलझाना होगा.
लेकिन प्रोमो में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है अक्षय कुमार का मजेदार कमेंट. आइए बताते हैं आखिर प्रोमो में क्या हुआ.
प्रोमो में क्या खास देखने को मिला?
वीडियो की शुरुआत में हमेशा की तरह तीन कंटेस्टेंट नजर आते हैं. अक्षय कुमार गेम राउंड शुरू करते हैं और खाने से जुड़ा एक आसान पजल सामने आता है. लेकिन एक कंटेस्टेंट उसे सुलझा नहीं पाता. तभी अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में उससे पूछते हैं, “आप यहां तेल लेने आए हो?”
यह सुनते ही वहां मौजूद ऑडियंस और खुद कंटेस्टेंट भी हंस पड़ते हैं. यही हल्का-फुल्का और फनी मोमेंट इस प्रोमो की सबसे खास बात बन गया है.
अक्षय कुमार की होस्टिंग क्यों हो रही है पसंद?
अक्षय कुमार का होस्टिंग स्टाइल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वह एनर्जेटिक हैं, मजेदार हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ सहज तरीके से जुड़ते हैं. यही वजह है कि शो को फैमिली ऑडियंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है.
शो को शुरुआत में सिर्फ 40 एपिसोड के लिए प्लान किया गया था, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब इसमें 25 और एपिसोड जोड़ दिए गए हैं. यानी अब यह शो कुल 65 एपिसोड तक चलेगा.
कब और कहां देखें शो?
आप ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television पर देख सकते हैं. वहीं, इसे ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए Sony LIV पर भी उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: OTT पर चुपके से आ धमकी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘Ikkis’, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










