Tariff Deadline: 'जो मन करेगा, वही करेंगे', टैरिफ की डेडलाइन से पहले ट्रंप की चेतावनी
Published by : Neha Kumari Updated At : 28 Jun 2025 8:55 AM
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump: ट्रंप द्वारा टैरिफ में दी गई राहत 9 जुलाई को समाप्त होने वाली है. इस बीच ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने संकेत देते हुए कहा है कि वे टैरिफ लागू करने की तारीख को बढ़ा भी सकते हैं या घटा भी सकते हैं. फैसला व्यापारिक बातचीत की गति पर निर्भर करता है
Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयात पर लगाए गए टैरिफ की समयसीमा को बढ़ाने और कम करने के संकेत दिए हैं. ट्रंप ने दुनिया के अलग-अलग देशों को 3 महीने की टैरिफ में राहत दी थी. यह समयसीमा 9 जुलाई को समाप्त होने वाली है, जिसके बाद फिर से सभी देशों पर टैरिफ लागू होना था. लेकिन ट्रंप द्वारा दिए गए इस बयान के बाद एक बार फिर दुनियाभर में खलबली देखने को मिल रही है. व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने टैरिफ के मुद्दे पर बातचीत की.
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि टैरिफ लागू करने के लिए दी गई यह तारीख आखिरी नहीं है. तारीख को आगे बढ़ाया या घटाया जा सकता है. हमारे मन में जो आएगा वो हम करेगें. लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि दूसरे देशों के साथ व्यापारिक बातचीत कितनी तेजी से आगे बढ़ती है.
‘सामने से कहने में मजा आएगा, ‘बधाई हो, अब आप 25 प्रतिशत टैरिफ दे रहे हैं’
ट्रंप ने कहा कि हम परिस्थिति के हिसाब से फैसला बदल सकते हैं. हम टैरिफ की समयसीमा को बढ़ा भी सकते हैं या इसे समय से पहले भी लागू कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से तेजी से काम करना पसंद है. मुझे सामने से कहने में मजा आएगा, ‘बधाई हो, अब आप 25 प्रतिशत टैरिफ दे रहे हैं’.
लेबर डे तक पूरी हो जाएगी व्यापारिक बातचीत
ट्रंप के बयान से पहले अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि समझौता लेबर डे, यानी सितंबर महीने तक पूरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि उनके पास अभी तक 18 देशों से व्यापारिक समझौतों के प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से 10 या 12 देशों के साथ समझौते हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वे 20 और देशों के संपर्क में हैं. हम व्यापारिक समझौतों के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह बातचीत लेबर डे तक पूरी हो जाएगी.
यह भी पढ़े: अमेरिका की ईरान को धमकी, ‘नहीं माना तो फिर करेंगे बमबारी’ |Donald Trump on Iran
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










