ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से बातचीत आगे बढ़ने के चलते ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया है. उन्होंने इसे बड़ी सैन्य सफलता बताया, लेकिन दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी अभी भी जारी रखी गई है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से बातचीत में अच्छी प्रोगेस नजर आ रही है. यही वजह है कि ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को फिलहाल थोड़े समय के लिए रोक दिया गया है. यह योजना जहाजों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए थी, लेकिन अब डील की संभावना को देखते हुए इसे अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति ने Truth Social पर कहा कि ‘Project Freedom’ रोकने का फैसला पाकिस्तान समेत कई देशों के कहने पर लिया गया. उन्होंने ये भी कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई में जबरदस्त सैन्य सफलता मिली है, और अब बातचीत को आगे बढ़ाने का सही मौका है.
हालात पहले से काफी बेहतर : ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और कुछ दूसरे देशों के कहने के अलावा हाल की बड़ी सैन्य कामयाबी को देखते हुए, आपसी सहमति से इस ऑपरेशन को फिलहाल रोकने का फैसला लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि ईरानी रिप्रेजेंटेटिव के साथ बातचीत अब फाइनल डील के काफी करीब पहुंच गई है. ट्रंप के मुताबिक, समझौते की दिशा में तेजी से प्रगति हुई है और हालात पहले से काफी बेहतर दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें : होर्मुज में एक जहाज पर हमला, नौकाओं से बनाया गया निशाना
ईरान पर दबाव कम नहीं होगा : ट्रंप
ट्रंप ने साफ कहा कि भले ही ‘Project Freedom’ को थोड़े समय के लिए रोका गया है, लेकिन ईरान पर दबाव कम नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका की नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी, ताकि ईरान पर दबाव बना रहे और डील को लेकर स्थिति साफ हो सके.
ट्रंप ने अस्थायी रोक क्यों लगाई?
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, यह अस्थायी रोक इसलिए लगाई गई है ताकि कूटनीति काम करती है या नहीं, यह परखा जा सके. उन्होंने कहा कि अब देखा जाएगा कि समझौता सच में फाइनल होकर साइन हो पाता है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










