डोनाल्ड ट्रंप का दावा: यूरेनियम सौंपने पर ईरान राजी, समझौते के करीब अमेरिका-ईरान

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)
Iran War : करीब छह हफ्ते की लड़ाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ईरान समझौते के करीब हैं. लेकिन सीजफायर अभी पक्का नहीं. नीचे पढ़ें यूरेनियम को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप.
Iran War : ट्रंप ने कहा कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम का स्टॉक सौंपने को तैयार है. उनका दावा है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही बड़ा समझौता हो सकता है, हालांकि ईरान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इसे बड़ी कामयाबी बताया. उन्होंने कहा कि ईरान न्यूक्लियर डस्ट यानी समृद्ध यूरेनियम को लेकर हमारी बात मान चुका है, जिसे अमेरिका परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला मानता है.
आगे ट्रंप ने कहा कि बातचीत सही दिशा में चल रही है. दोनों देशों के बीच समझौता होने की काफी अच्छी संभावना है. हालांकि अभी सब कुछ तय नहीं हुआ है, लेकिन माहौल पॉजिटिव नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अगली बातचीत इसी वीकेंड (18-19 अप्रैल) हो सकती है. उन्होंने इशारा दिया कि बातचीत में तेजी आई है और मामला आगे बढ़ रहा है. इससे समझौते की उम्मीद भी बढ़ गई है.
🚨 BREAKING: Iran has agreed to NO NUCLEAR WEAPONS and they will HAND OVER the nuclear dust, per President Trump
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) April 16, 2026
This is a monumental win!
"Very important is that Iran does not have a nuclear weapon and they've agreed to that! Iran's agreed to that and they've agreed to it very… pic.twitter.com/gZd14FUDrH
अमेरिका और ईरान के रिश्ते काफी अच्छे : ट्रंप
ट्रंप ने साथ ही सीजफायर को लेकर भी बात की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें नहीं लगता इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है. उनका कहना था कि अब ईरान पहले के मुकाबले ज्यादा लचीला रुख दिखा रहा है. ट्रंप ने कहा कि अभी अमेरिका और ईरान के रिश्ते काफी अच्छे हैं, भले ही ये सुनने में अजीब लगे. उनका मानना है कि करीब चार हफ्तों की बमबारी (28 फरवरी से युद्ध शुरू हुआ) और कड़ी नाकेबंदी का असर हुआ है. इसके बाद ईरान अब बातचीत के लिए तैयार हुआ है.
यह भी पढ़ें : ट्रंप के बाद मैक्रों ने किया पीएम मोदी को फोन, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई बात
परमाणु मुद्दा दोनों देशों के बीच बड़ा पेंच
पिछले वीकेंड की बातचीत में ईरान का परमाणु मुद्दा सबसे बड़ा पेंच बन गया. अमेरिका चाहता था कि ईरान 20 साल तक अपनी सभी परमाणु गतिविधियां बंद कर दे, जो पहले की स्थायी पाबंदी की मांग से थोड़ा नरम रुख था. वहीं ईरान सिर्फ 3 से 5 साल के लिए ही रुकने को तैयार था. इसी बात पर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई और बातचीत अटक गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




