महिला ने कुत्ते को हवाई अड्डे के शौचालय में डुबाकर मारा, 20 मिनट में निकली जान
सांकेतिक तस्वीर
Dog Killed in Airport : विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं मिली तो महिला ने कुत्ते को हवाई अड्डे के शौचालय में डुबा दिया. इससे कुत्ते की मौत हो गई.
Dog Killed in Airport : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला के गुस्से ने कुत्ते की जान ले ली. जरुरी दस्तावेज न होने के कारण उसके कुत्ते को विमान में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद उसने हवाई अड्डे के शौचालय में डुबोकर कुत्ते को मार डाला. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हो गई. पुलिस ने महिला को लेक काउंटी क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर दिया.
महिला पर पशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाया गया. बाद में उसे 5,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया. ऑरलैंडो पुलिस विभाग ने कहा, ‘‘यह कृत्य जानबूझकर किया गया था. इस क्रूरतापूर्ण कदम के कारण पशु की मौत हो गई.’’ ऑरलैंडो पुलिस विभाग के अनुसार, एक सफाई कर्मचारी ने मृत कुत्ते को शौचालय के कूड़ेदान में पाया. इसके बाद इस मामले की जांच दिसंबर में शुरू की गयी.
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पहले कुत्ते के साथ शौचालय में गई थी. कुछ देर बाद कुत्ते के बिना बाहर आई. पुलिस के मुताबिक, पहले महिला ने 15 मिनट तक एक विमानन कंपनी के एजेंट से बातचीत की और फिर वह अपने कुत्ते को लेकर शौचालय गई. पुलिस के अनुसार, जब वह 20 मिनट बाद शौचालय से बाहर आई तो कुत्ता उसके साथ नहीं था.
ये भी पढ़ें : Meerut Murder: सौरभ का सिर लेकर कहां गई मुस्कान? रोंगटे खड़े कर देगी रिपोर्ट
इसके बाद वह कोलंबिया जाने वाली उड़ान में सवार हो गई. प्राधिकारियों ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण महिला को कुत्ते को विमान में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










